एक्सप्लोरर

लक्ष्मण की राय, रोहित शर्मा के साथ राहुल को मिले ओपनिंग का जिम्मा

शिखर धवन के चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में टीम इंडिया को नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान में उतरना होगा.

IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज में धवन के बाहर होने से भारतीय टीम को ओपनिंग में बदलाव करना होगा. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रहे लक्ष्मण का मानना है कि रोहित शर्मा के साथ के एल राहुल को ओपनिंग का जिम्मा मिलना चाहिए. वेस्टइंडीज की टीम को भारत दौरे पर छह दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कप्तान विराट कोहली की टी-20 में वापसी होने के बाद टीम प्रबंधन लोकेश राहुल को किस नंबर पर खेलने के लिए भेजते हैं. कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था. लक्ष्मण ने कहा, "सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोहली वापस आ चुके हैं और राहुल नंबर तीन पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं तो अब राहुल कहां बल्लेबाजी करेंगे. मेरा मानना है कि राहुल को रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करनी चाहिए." अय्यर के प्रदर्शन को सराहना बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में 52 रनों की पारी खेलने के बाद राहुल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के छह मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं. लक्ष्मण ने साथ ही कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन से वह काफी खुश हैं. उन्होंने कहा, "अय्यर ने अब तक जिस तरह से बल्लेबाजी कि है, उससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं. नागपुर में अंतिम मैच में जब भारत ने टॉप तीन बल्लेबाजों को खो दिया तब अय्यर ने परिस्थितियों को अच्छे से संभाला. राहुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए तो वह स्ट्राइक नहीं रोटेट कर पा रहे थे. इसके बाद अय्यर ने अपना गियर बदला और इसलिए वह नंबर पर सही हैं." बता दें कि शिखर धवन चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. बीसीसीआई ने धवन के स्थान पर संजू सैमसन को टीम में चुना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget