एक्सप्लोरर

Lanka Premier League: कैंडी टस्कर्स की ओर से मुनाफ पटेल ने किया डेब्यू, पहले ही ओवर में झटका विकेट

मुनाफ पटेल के लिए पहला मैच यादगार बन गया. उन्होंने पहले ही ओवर में गॉले ग्लेडियेटर्स के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाई का विकेट झटका. मुनाफ ने पावरप्ले में 3 ओवर फेंके और 35 रन देकर 1 विकेट लिया

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने मार्च 2020 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है. उन्होंने सोमवार को हंबनतोता में लंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स के लिए डेब्यू किया. मुनाफ को टस्कर्स ने पहले दो मैचों में शामिल नहीं किया था लेकिन गॉले ग्लेडियेटर्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिला.

मुनाफ पटेल के लिए पहला मैच यादगार बन गया. उन्होंने पहले ही ओवर में गॉले ग्लेडियेटर्स के सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाई का विकेट झटका. मुनाफ ने पावरप्ले में 3 ओवर फेंके और 35 रन देकर 1 विकेट लिया. यह इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर की विकेट के बाद से टी-20 क्रिकेट में मुनाफ का पहला विकेट भी था.

कैंडी टस्कर्स ने गॉले को दी मात

पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंडी टस्कर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 196 रन बनाए. टस्कर्स की ओर ब्रैंडन टेलर ने 35 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गॉले की टीम धनुष्का गुनातिलाका के 82 रनों की शानदार पारी के बावजूद हार गई. इस मैच में टस्कर्स ने गाले को 25 रनों से हराया.

भारतीय टीम के अहम हिस्सा रह चुके हैं मुनाफ

मुनाफ पटेल 2006 से 2011 तक भारतीय क्रिकेट टीम का एक अहम हिस्सा थे. उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट, 70 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले थे और इस दौरान कुल 125 विकेट चटकाए. 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का वो हिस्सा थे. इसके अलावा मुनाफ पटेल ने 2008 के पहले आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से भी खेला था और वो टीम भी चैंपियन बनी थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के लिए खेला और 2018 में संन्यास ले लिया.

Australia vs India: वनडे सीरीज में सूफड़ा साफ होने से बचना चाहेगी टीम इंडिया, टी नटराजन कर सकते हैं डेब्यू

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन, टूर्नामेंट से बाहर निकाला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget