एक्सप्लोरर

WTC फाइनल से पहले विराट कोहली के झांसे में नहीं आ रहे हैं काइल जैमीसन, ड्यूक गेंद से नहीं करवा रहे नेट प्रैक्टिस 

 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों के लिए आईपीएल में नेट अभ्यास के दौरान विराट कोहली के प्रयासों के बाद भी कीवी काइल जैमीसन उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं. वह कोहली कोहली को ड्यूक गेंदों से नेट प्रैक्टिस नहीं करा रहे हैं.  दरअसल, साउथम्पटन में 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ड्यूक गेंदों का ही उपयोग किया जाएगा. 

अहमदाबादः विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नेट अभ्यास के दौरान अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके वर्तमान साथी और कीवी टीम के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के आलराउंडर डैन क्रिस्टियन ने खुलासा कि जैमीसन अपने साथ दो ड्यूक गेंदें भी लेकर आये हैं. साउथम्पटन में 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में ड्यूक गेंदों का ही उपयोग किया जाएगा. जैमीसन पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं और आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था.

आरसीबी के कप्तान कोहली जब भी जैमीसन से नेट अभ्यास के दौरान ड्यूक गेंदों से गेंदबाजी करने के लिये कहते हैं तो कीवी गेंदबाज उनके झांसे में नहीं आता है.

टेस्ट क्रिकेट पर चर्चा भी की
क्रिस्टियन ने कहा, ‘‘हम पहले सप्ताह से यहां है. हम तीनों (कोहली, जैमीसन और क्रिस्टियन) नेट सत्र के बाद बैठे हुए थे और वे दोनों टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे. विराट ने कहा, ‘तो जैमी (काइल जैमीसन) तुमने ड्यूक गेंदों से बहुत गेंदबाजी की है.’  उन्होंने कहा, ‘‘विराट के पूछने पर जैमी ने कहा, ‘हां, मेरे पास यहां भी दो ड्यूक गेंदे हैं. मेरे पास वहां जाने से पहले ऐसी गेंदों से गेंदबाजी करने का अनुभव होगा.’ 

जैमीसन ने विराट से कहा- आपको गेंदबाजी करने का सवाल ही पैदा नहीं होता 
इस पर विराट ने कहा, ‘अच्छा तो क्या तुम मुझे नेट्स पर उन गेंदों से गेंदबाजी करना चाहते हो. मुझे उनका सामना करने में खुशी होगी.’’ क्रिस्टियन ने द ग्रेड क्रिकेटर्स यूट्यूब चैनल से कहा, ‘‘इस पर जैमी ने कुछ इस तरह से कहा, ‘आपको गेंदबाजी करने का सवाल ही पैदा नहीं होता. ’ वह (कोहली) ड्यूक गेंदों से उसकी गेंदबाजी को परखना चाहते थे.’’

पिछले साल के शुरू में जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था तो जैमीसन ने कोहली सहित कई भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाला था.

यह भी पढ़ें
बेटी जीवा को गले लगाए महेन्द्र सिंह धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, देखें खूबसूरत तस्वीरें
 
BCCI ने कड़े किए नियम, IPL में प्लेयर्स को हर दूसरे दिन कराना होगा कोरोना टेस्ट 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Opening Ceremony: क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह
क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह
IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला
IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला
IPL में रिप्लेसमेंट का नियम बदला, जानिए किन खिलाड़ियों को चुन सकती है टीम; 'लाइक-फॉर-लाइक' का गणित
IPL में रिप्लेसमेंट का नियम बदला, जानिए किन खिलाड़ियों को चुन सकती है टीम; 'लाइक-फॉर-लाइक' का गणित
वो 8 धुरंधर खिलाड़ी, जिन्हें बीसीसीआई ने आईपीएल में किया बैन, लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय प्लेयर शामिल
वो 8 धुरंधर खिलाड़ी, जिन्हें बीसीसीआई ने आईपीएल में किया बैन, लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय प्लेयर शामिल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nepal PM Oath Ceremony: बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
बालेन शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री, रैपर-सिंगर के हाथों में देश की कमान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
नए फीचर्स और डिजाइन के साथ आज लॉन्च होगी Guerrilla 450, जानें कितनी हो सकती है कीमत
Are Black Plastic Containers Safe: प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
प्लास्टिक के काले डब्बों में पैक करवाते हैं खाना, जानिए सेहत के लिए यह कितना खतरनाक?
Embed widget