एक्सप्लोरर

INDvsAUS: कुलदीप यादव की शानदार हैट्रिक से भारत ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 'शाही' जीत

INDvsAUS: कुलदीप यादव की शानदार हैट्रिक से भारत ने दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया पर दर्ज की 'शाही' जीत

कोलकाता: कुलदीप यादव की शानदार हैट्रिक के दमपर दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 252 रन बनाए थे. इस बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर शुरु से ही भारतीय टीम हावी रही और 10 रन के भीतर भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट झटक लिए. इसके बाद वनडे क्रिकेट में 100वां मैच खेल रहे कप्तान स्टीव स्मिथ ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी 52 रन बनाकर चलते बने. स्मिथ के बाद ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने पारी को संभलाने की कोशिश की लेकिन निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. स्टोइनिस अपनी संघर्षपूर्ण पारी में 62 रन बनाकर नाबाद रहे.

स्मिथ और स्टोइनिस के अलावा बाकि सभी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस नजर आए.

सीरीज के दूसरे मैच में भी भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया और चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लगातार तीन गेंदों में तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमर तोड़ दी. कुलदीप ने अपने 10 ओवरों के स्पेल में 54 रन खर्च कर 3 विकेट लिए.

कुलदीप के अलावा बाकि सभी भारतीय गेंदबाज अपने रंग में नजर आए. टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिलाने वाले भुवनेश्वर कुल तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या को दो-दो विकेट मिले. वहीं जसप्रीत बुमराह को आज एक भी सफलता नहीं मिली.

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 253 रनों का लक्ष्य दिया था. टीम इंडिया की ओर से कप्तान विराट कोहली ने 92 रन बनाए और सिर्फ आठ रन से वनडे क्रिकेट में 31वें शतक से चूक गए.

विराट के अलावा ओपनर बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे ने 55 रनों की पारी खेली और विराट कोहली के साथ मिलकर 102 रनों की साझेदारी की. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने एक बार फिर से निराश किया और सिर्फ तीन रन बनाकर चलते बने. केदार जाधव (24) अच्छे रंग में दिख रहे थे लेकिन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पॉइंट पर खड़े मैक्सवेल को कैच थमा बैठे. वनडे क्रिकेट में 300वां मैच खेल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 5 रन ही बना पाए.

चेन्नई वनडे के हीरो रहे हार्दिक पांड्या कोलकाता में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए. आज के मैच में पांड्या ने सिर्फ 20 रन ही बनाए. भुवनेश्वर कुमार ने भी कुछ आकर्षक शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वो अपनी पारी को 20 रनों के आगे नहीं बढ़ा पाए.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल और केन रिचर्डसन रहे जिन्होंने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा पैट कमिंस और एस्टन एगर को एक-एक विकेट मिला. सीरीज का आगला मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
9 साल में 14 दिग्गजों का सफाया, बचे सिर्फ 2 खिलाड़ी; इतनी बदल गई टीम इंडिया
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget