एक्सप्लोरर

कुलदीप, चहल की वजह से अश्विन-जडेजा को भुला रहे हैं लोग: वीरेंदर सहवाग


कुलदीप, चहल की वजह से अश्विन-जडेजा को भुला रहे हैं लोग: वीरेंदर सहवाग

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम में मौजूद चाइनामैन कुलदीप यादव और लेग स्पिरन युजवेंद्र चहल की तारीफ की है. वीरू ने कहा है कि इन दोनों ने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की कमी को खलने नहीं दिया जो टीम के लिए अच्छी बता है. 


उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छा प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगता है. सहवाग के मुताबिक इन दो स्पिन गेंदबाजों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर लोगों को अश्विन और जडेजा को भूलने पर मजबूर कर दिया है.


सहवाग ने यह बात तीसरे वनडे से पहले एक न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान कही.


कुलदीप ने कोलकाता में खेले गए दूसरे मैच में हैट्रिक ली थी. सहवाग ने कुलदीप की हैट्रिक की तारीफ की, लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें अभी अपनी फील्डिंग के अनुसार गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि दूसरे वनडे में उन्होंने अपने स्पेल में काफी रन दिए थे.


सहवाग ने चहल को लेकर कहा कि उन्हें बेंगलुरू जैसे विकेट पर गेंदबाजी करने का फायदा मिल रहा है. चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से खेलते हैं जिसके कप्तान विराट कोहली हैं.


सहवाग ने कहा, "कोहली, चहल पर बहुत भरोसा करते हैं और यही वजह है कि जब संकट होता है वह चहल को गेंद सौंप देते हैं."


सहवाग के मुताबिक, "यूं तो भारतीय टीम हर तरह से मजबूत नजर आती है, लेकिन मध्यक्रम एक कमजोर कड़ी है."


उन्होंने कहा कि पहले दो मैचों में मध्यक्रम नहीं चला है ऐसे में कोहली को बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मनीष पांडे और केदार जाधव को मौका मिला है जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए हालंकि अभी तक दोनों विफल रहे हैं.


सहवाग ने कहा कि इस समय भारतीय टीम स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग वाली ऑस्ट्रेलिया टीम की तरह शक्तिशाली है जबकि मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम में वो दमखम नजर नहीं आता. उन्होंने कहा कि भारत यह सीरीज इंडिया 5-0 से जीतेगा.


बकौल सहवाग, "ऑस्ट्रेलिया के पास कल्टर नाइल के अलावा और कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है जो उनकी तरह विकेट ले सके. बल्लेबाजी में भी हमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और ग्लैन मैक्सवेल को जल्दी से जल्दी आउट करना होगा, खासकर स्मिथ को क्योंकि वह भारत के खिलाफ हमेशा रन बनाते हैं."


सोशल मीडिया पर अपने चुटकुले कमेंट्स के लिए मशहूर सहवाग ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा, "होठों पर हंसी, दिल में गम है, ऑस्ट्रेलियावाले कोहली से तंग हैं."


उन्होंने कहा कि कोहली बतौर कप्तान दूसरी टीम के कप्तान को परेशान करते हैं. इस सीरीज में वह मुंह से नहीं बल्ले से बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कोहली मैच को कंट्रोल करना जानते हैं इसलिए भारत को मैच जितवा रहे हैं. धोनी भी मैच को कंट्रोल करना जानते थे.


इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दिसम्बर, 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक (149 गेंदों पर 219 रन) लगाने वाले सहवाग ने कहा कि ये मैदान छोटा है और पिच भी बल्लेबाजी के लायक है इसलिए रविवार को तीसरे मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget