एक्सप्लोरर

कुलदीप यादव ने दुनियाभर के दिग्गज लेफ्ट ऑर्म स्पिनर्स को पछाड़ा, रच दिया नया इतिहास

Asia Cup 2023: कुलदीप यादव ने वो कर दिखाया है जो कि दुनिया का एक से बड़ा एक लेफ्ट ऑर्म स्पिनर नहीं कर पाया था.

कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चार विकेट हासिल कर भारत को 41 रन से जीत दिलाई. इस मुकाबले में चार विकेट लेकर कुलदीप यादव ने इतिहास भी रचा. कुलदीप यादव सबसे कम मैचों में 150 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले लेफ्ट ऑर्म स्पिन गेंदबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं कुलदीप यादव भारत की ओर से वनडे में सबसे कम मैचों में 150 विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.

एशिया कप में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुलदीप यादव ने दो मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए. श्रीलंका के खिलाफ भी बेहतरीन गेंदबाजी जारी रखते हुए उन्होंने 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. मैच का आखिरी विकेट हासिल करने के साथ ही कुलदीप यादव ने वनडे में 150 विकेट पूरे किए. कुलदीप यादव ने यह मुकाम हासिल करने के लिए महज 88 मैच ही खेले.

कुलदीप यादव ने दुनियाभर के दिग्गजों को पछाड़ा

कुलदीप यादव के पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के स्पिनर अब्दुल रज्जाक के नाम दर्ज था. रज्जाक ने 108 मैचों में 150 विकेट हासिल किए थे. ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉज ने यह मुकाम 118 मैचों में हासिल किया था. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 119 मैचों में 150 विकेट पूरे किए थे. भारत के रवींद्र जडेजा ने 150 विकेट लेने के लिए 129 मैच खेले गए थे. लेकिन इन सभी दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ते हुए कुलदीप यादव अब इस फहरिस्त में पहले स्थान पर आ गए हैं.

भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम है. शमी ने मात्र 80 वनडे मैचों में ही 150 विकेट हासिल कर लिए थे. कुलदीप यादव ने 88वें मैच में 150 विकेट पूरे किए हैं. इस तरह से कुलदीप यादव भारत की ओर से सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बनने में भी कायम रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जल्दबाजी मत कीजिए...', वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने पर आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?
'जल्दबाजी मत कीजिए', वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने पर आकाश चोपड़ा ने क्यों कहा ऐसा?
RR vs GT Qualifier 2: रद्द हुआ मैच तो वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान हो जाएगी बाहर, गुजरात को मिलेगा फाइनल का टिकट
रद्द हुआ मैच तो वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान हो जाएगी बाहर, गुजरात को मिलेगा फाइनल का टिकट
'तुरंत छोड़ दो राजस्थान रॉयल्स...', पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी; वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला
'तुरंत छोड़ दो राजस्थान रॉयल्स', पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी; वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला
GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का 'महारिकॉर्ड'
GT के खिलाफ क्वालीफायर 2 में तीन बड़े रिकॉर्ड पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, बनाएंगे छक्कों का 'महारिकॉर्ड'

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget