एक्सप्लोरर

WTC फाइनल में भी खली ऋषभ पंत की कमी, अहम मौके पर फिर नहीं चला केएस भरत का बल्ला

KS Bharat: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, लेकिन इस बल्लेबाज ने पहली पारी में निराश किया.

Rishabh Pant, IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें ओवल के मैदान पर आमने-सामने हैं. टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए. जिसके जवाब में टीम इंडिया महज 296 रनों पर सिमट गई. पहली पारी के आधार पर कंगारूओं को 173 रनों की बड़ी लीड मिली. बहरहाल, भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद फैंस को ऋषभ पंत की याद आई.

फैंस को याद आए ऋषभ पंत...

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया, लेकिन इस बल्लेबाज ने पहली पारी में निराश किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ऋषभ पंत को याद कर रहे हैं. टेस्ट मैचों में कई ऐसे मौके आए, जब ऋषभ पंत ने टीम इंडिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला है. सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि अगर ऋषभ पंत होते तो फिर वह मुश्किल हालात से टीम को निकाल लेते. खासकर, ऋषभ पंत ने विदेशी सरजमीं पर अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है.

ऐसा रहा है ऋषभ पंत का टेस्ट करियर

अब तक ऋषभ पंत ने 33 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 33 टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत ने 2271 रन बनाए हैं. टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत की एवरेज 43.67 जबकि स्ट्राइक रेट 73.61 रही है. वहीं, टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत के नाम 5 शतक दर्ज है. जबकि इस खिलाड़ी ने 11 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. टेस्ट फॉर्मेट में ऋषभ पंत का सर्वाधिक स्कोर 159 रन है.

केएस भरत ने फिर किया निराश...

केएस भरत की बात करें तो अब तक इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं. इन 5 टेस्ट मैचों में केएस भरत ने 17.67 की एवरेज और 57.30 की स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं. केएस भरत का सर्वाधिक स्कोर 44 रन है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले की पहली पारी में केएस भरत ने निराश किया. पहली पारी में भरत 15 गेंदों पर 5 रन बनाकर चलते बने. केएस भरत को कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बौलेंड ने बोल्ड आउट किया.

ये भी पढ़ें-

किस्मत हो तो ऐसी...दो बार मिला जीवनदान फिर आउट हो गए थे शार्दुल ठाकुर, फिर भी नहीं लौटे पवेलियन

WTC Final: अंजिक्य रहाणे ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, 18 महीने बाद टीम में हुई वापसी तो सबकी बोलती की बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन, भारत जीत से 6 विकेट दूर
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget