एक्सप्लोरर

World Cup 2019: श्रीकांत ने कहा, 'कोहली और धोनी भारत को दिला सकते हैं विश्व कप'

World Cup 2019: कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागता नहीं जो अच्छे कप्तान के लक्षण हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के प्रमुख रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागता नहीं जो अच्छे कप्तान के लक्षण हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं.

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे श्रीकांत 2011 में चयन समिति के भी प्रमुख थे जब भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता. उनका मानना है कि कोहली की आक्रामकता और महेंद्र सिंह धोनी का शांतचित्त रवैया भारत को फिर विश्व कप दिला सकता है.

उन्होंने कहा,‘‘हमारे पास विराट कोहली के रूप में शानदार कप्तान है जो मोर्चे से अगुवाई करता है. उसके बारे में अच्छी बात यह है कि वह जिम्मेदारी लेता है. किंग कोहली और कूल धोनी मिलकर भारत को फिर विश्व कप दिला सकते हैं.’’

श्रीकांत ने विश्व कप के लिये भारत की 15 सदस्यीय टीम पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह टीम खिताब जीतने का माद्दा रखती है.

उन्होंने कहा ,‘‘यह जुनून, शांतचित्त रवैया और दबाव को झेलने की ताकत सब कुछ रखती है. भारतीय टीम को खुद पर भरोसा रखकर बिना किसी दबाव के खेलना चाहिये.’’

उन्होंने कहा ,‘‘जब आत्मविश्वास की बात करते हैं तो कपिल देव याद आते हैं, जुनून के लिये सचिन तेंदुलकर, आक्रामकता के लिये विराट कोहली और दृढता के लिये एम एस धोनी.’’

श्रीकांत यहां यूनिसेफ के साथ आईसीसी के क्रिकेट फोर गुड कार्यक्रम ‘वन डे फोर चिल्ड्रन’ के लिये मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
धोनी के पास कितनी बाइक्स? सबसे महंगी मोटरसाइकिल की कीमत उड़ा देगी होश
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget