एक्सप्लोरर

कौन हैं विश्व कप की टीम में चुने जाने वाले विराट के दो ट्रंपकार्ड?

पिछले 12-18 महीनों की मेहनत का असर है कि विश्व कप की टीम चुनने के लिए चयनकर्ताओं को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है.

पिछले 12-18 महीनों की मेहनत का असर है कि विश्व कप की टीम चुनने के लिए चयनकर्ताओं को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है. पिछले कुछ घंटे से लगातार चर्चा इस बात पर ही है कि ले-देकर कप्तान और चयनकर्ताओं को ये सोचना है कि पंद्रह खिलाड़ियों की टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर इंग्लैंड ऋषभ पंत जाएंगे या दिनेश कार्तिक.

विराट कोहली के 15 खिलाड़ियों में उनकी पसंद के बल्लेबाज और गेंदबाज पहले से ही तैयार हैं. 1983 की तरह ही इस टीम में भी कई ‘यूटिलिटी’ खिलाड़ी हैं. जो मौका पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. हालांकि विराट जिन दो खिलाड़ियों को अपना ‘ट्रंपकार्ड’ बनाना चाहते थे वो दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे. ये खिलाड़ी हैं हार्दिक पांड्या और विजय शंकर. हार्दिक पांड्या का जाना तो पहले से ही तय था लेकिन विजय शंकर ने हाल के दिनों में अपने प्रदर्शन के दम पर जगह बनाई है.

बतौर ऑलराउंडर इन दोनों खिलाड़ियों की जगह प्लेइंग 11 में भी पक्की है. विजय शंकर अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शुरूआती दौर में बिल्कुल प्रभावित नहीं कर पाए थे. बावजूद इसके विराट कोहली ने उन्हें मौका दिया. इसके लिए विराट कोहली की आलोचना भी हुई. लेकिन अब विजय शंकर का आत्मविश्वास अलग मुकाम पर है. अब वो अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरने के लिए तैयार हैं.

विजय शंकर ने कैसे जीता भरोसा

पिछले एक साल से विराट कोहली लगातार नंबर चार के बल्लेबाज की खोज में थे. इस पोजीशन पर बल्लेबाजी के लिए वो आधा दर्जन बल्लेबाजों को आजमा चुके थे. अंबाती रायडू लगभग फाइनल भी हो गए थे. इसके बाद विराट कोहली ने विजय शंकर को मौका देना शुरू किया. उन्होंने विजय शंकर को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में डेब्यू कराया. उसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगातार मौका दिया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी विजयशंकर लगातार खेले. इन लगातार मिले मौकों पर विजय शंकर ने दो संदेश बहुत साफ तौर पर दिए. पहला कि वो तकनीकी तौर पर बहुत दक्ष बल्लेबाज हैं और नंबर चार पर खेलने के लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं. उनकी बल्लेबाजी की खासियत है कि वो गेंद को काफी ‘लेट’ खेलते हैं. ‘बैकफुट’ पर छक्का मारने वाले बल्लेबाजों में हैं.

दूसरा वो 125-130 की रफ्तार के बीच में 5-7 ओवर अच्छी तरह फेंक सकते हैं. अंबाती रायडू यहीं से पिछड़ते चले गए. विराट कोहली को ये भी समझ आ रहा है कि मई-जून के महीने में विजय शंकर इंग्लैंड की पिचों पर अच्छे खासे असरदार साबित हो सकते हैं. अच्छे खासे घरेलू सीजन के बाद इंग्लैंड की बेजान हो चुकी पिचों पर वो जिस रफ्तार पर से गेंदबाजी करते हैं उसमें स्विंग-सीम की संभावना ज्यादा होगी. ऐसे में वो ज्यादा कारगर साबित होंगे. इन्हीं पहलुओं को दिमाग में रखकरर विराट कोहली ने विजय शंकर का नाम पहले ही फाइनल कर लिया था.

हार्दिक पंड्या तो पहले से ही हैं स्टार

हार्दिक पंड्या तो पहले से ही टीम इंडिया के स्टार हैं. पिछले दिनों महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद उनकी जबरदस्त आलोचना हुई थी. उन्हें ‘बैन’ भी किया गया था. लेकिन मैदान में वापसी के बाद अपने बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर दर्शकों का विश्वास और प्यार जीता है. बैन के बाद वनडे क्रिकेट में उन्होंने शानदार वापसी की थी.

आईपीएल में भी उनकी शानदार फॉर्म जारी है. मुंबई इंडियंस के लिए खेले गए 7 मैचों में वो अब तक 149 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 184 के करीब है. इसके अलावा उन्होंने 6 विकेट भी चटकाए हैं. जो ये बताता है कि बतौर ऑलराउंडर उनकी टीम में क्या उपयोगिता है. इसी उपयोगिता के आधार पर वो इंग्लैंड में विराट कोहली के ट्रंप कार्ड भी हैं. लंबे समय के बाद टीम इंडिया ने दो ऐसे खिलाड़ी विश्व कप खेलेंगे जो तेज गेंदबाजी के साथ साथ अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. याद रखिएगा यही भारतीय टीम की कामयाबी का रास्ता बनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget