एक्सप्लोरर

जीत के लिए मैदान के बाहर भी संतुलन जरूरी: कोहली

जीत के लिए मैदान के बाहर भी संतुलन जरूरी: कोहली


जीत के लिए मैदान के बाहर भी संतुलन जरूरी: कोहली



नागपुर: पिछले 11 मैचों में से दस में जीत के बाद भारत की मैदानी रणनीति अच्छी तरह से काम कर रही है और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि मैदान के बाहर भी संतुलन बनाये रखना महत्वपूर्ण होगा.


 


कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘इस तरह के सभी बड़े टूर्नामेंट में मैदान के बाहर आप खुद को कैसे व्यवस्थित रखते हो इसके लिये कौशल की जरूरत पड़ती है. मैदान के अंदर आपके लिये यह सुरक्षित स्थान होता है विशेषकर तब जबकि आप घरेलू सरजमीं पर खेलते हो. ’’ 


 


उप कप्तान ने कहा, ‘‘मैदान एक ऐसा स्थान होता है जहां आप इस तरह के बड़े टूर्नामेंटों में कम दबाव का सामना करते हो. महत्वपूर्ण यह है कि आप मैदान के बाहर खुद को कैसे व्यवस्थित करते हो. इसके लिये सामूहिक प्रयास की जरूरत पड़ती है. अन्य टीमों की रणनीति पर ध्यान देने के बजाय हमें खुद पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.’’ 


 


कोहली ने कहा कि अभी तक काफी कुछ लिखा और कहा जा चुका है और इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है. उन्होंने कहा, ‘‘आपके बारे में जो कुछ कहा जा रहा है उसको नजरअंदाज करना मुश्किल होता है. असल में लोग आपके पास आते हैं और कहते हैं कि हम वास्तव में चाहते हैं कि आप विश्व कप जीतो. घरेलू सरजमीं पर हम इसकी उम्मीद कर रहे हैं और इसके लिये तैयार हैं. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ी प्रतियोगिता है और पूरा अहसास द्विपक्षीय श्रृंखला से पूरी तरह अलग है. हम सभी अनुभवी है और जानते हैं कि बड़े टूर्नामेंटों में कहां शांति से काम लेने की जरूरत है. दूसरी टीमों को खेलते हुए देखने से आपका ध्यान बंट सकता है. इन सबसे बचना और आपकी टीम क्या कर रही है उस पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है. ’’ 


 


कोहली 2011 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह तब ऐसे युवा थे जिसे इस तरह के दबाव का अहसास नहीं था. उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘‘निश्चित रूप से, मैं इतना दबाव महसूस नहीं करता था क्योंकि मैं तब काफी युवा था जो पैर जमाने और टीम के लिये योगदान करने की कोशिश कर रहा था. मैंने सीनियर खिलाड़ियों को देखा था, लोग उनसे जिस तरह की उम्मीद करते थे. हर जगह उन्हें सलाह, सुझाव मिलते, उम्मीदें होती और प्रार्थनायें होती. आपको इन सबसे सीखना होता है. ’’ 


 


कोहली ने ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल करने का भी स्वागत किया और उन्हें लगता है कि इससे टीम में ‘एक्स-फैक्टर’ आ गया है जिसने पिछले कुछ समय में टीम की सफलता में काफी योगदान दिया है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘जैसा मैंने 2011 विश्व कप के दौरान कहा था, मैं खुद को साबित करने और स्थापित करने के लिये परेशान था. नये खिलाड़ी जैसे बुमराह और हार्दिक में भी यही चिंता है लेकिन मेरी तुलना में इनके अंदर अब काफी आत्मविश्वास है. इन्होंने काफी आईपीएल क्रिकेट खेला है और बड़े खिलाड़ियों के साथ कंधे से कंधा मिलाया है, ये आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं और विभिन्न हालात में इन्होंने प्रदर्शन किया है. ’’ कोहली ने कहा, ‘‘उन्होंने यह आत्मविश्वास टीम में भरा है जो अच्छा है. उनके पास कौशल है जिसका इस्तेमाल उन्होंने आईपीएल में किया जो हमारी टीम में ‘एक्स-फैक्टर’ है जिसने पिछली कुछ श्रृंखलाओं में हमारी काफी मदद की है. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह का संतुलन इन्होंने हमें दिया है, वह काफी अहम है. महेंद्र सिंह धोनी ने खुद बुमराह की अंतिम ओवर में गेंदबाजी और नयी गेंद से आशीष के साथ गेंदबाजी और पंड्या की मध्य के ओवरों में मजबूत गेंदबाजी के बारे में बात की.’’


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
मिचेल स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', ट्रेविस हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget