एक्सप्लोरर

विराट, अश्विन के बड़े शतकों की मदद से भारत का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज 31/1

विराट, अश्विन के बड़े शतकों की मदद से भारत का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज 31/1

 


 


 


 

विराट, अश्विन के बड़े शतकों की मदद से भारत का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज 31/1

 


नॉर्थ साउंड: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन आज यहां अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 566 रन बनाकर पारी घोषित की. भारत का यह वेस्टइंडीज की सरजमीं पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. उसने 2006 में ग्रोस आइलेट में आठ विकेट पर 588 रन बनाये थे.


 


दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज 1 विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं. मोहम्मद समी ने राजेंद्र चंद्रिका को 16 के निजी योग पर आउट कर. मेजबान टीम को पहला झटका दिया पारी की तुलना में अभी वेस्टइंडीज 535 रन पीछे है.


 


सबसे पहले इंडीज टीम को फॉलोआन बचाने के लिए खेलना होगा. स्टम्प्स तक क्रेग ब्राथवेट 11 और नाइटवॉचमैन देवेंद्र बीशू शून्य के निजी योग पर नाबाद थे. समी ने चंद्रिका को विकेट के पीछे रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया. उस समय कुल योग 30 था.


 


इससे पहले, भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 566 रनों पर घोषित कर दी. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में भारत का दूसरा सबसे बड़ा योग है. इससे पहले, 2006 में ग्रास आइलेट में भारत ने 8 विकेट पर 588 रनों पर पारी घोषित की थी.


 


भारत के लिए कप्तान विराट कोहली (200) ने जहां अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया और कई रिकॉर्ड स्थापित किए वहीं दुनिया के बेहतरीन ऑलआउंडर खिलाड़ियों में शामिल रविचंद्रन अश्विन ने 113 रनों की पारी खेली. यह उनके करियर का तीसरा शतक है. 


 


इसके अलावा अमित मिश्रा ने 53, साहा ने 40 और समी ने नाबाद 17 रन जुटाए. वेस्टइंडीज की ओर से ब्राथवेट, बीशू ने तीन-तीन सफलता पाई जबकि शेनॉन गेब्रिएल ने दो विकेट लिए.


 


पहले दिन की तरह दूसरा दिन भी कोहली के नाम रहा. पहले दिन स्टम्प्स तक 143 रन बनाने वाले कोहली ने लंच के ठीक बाद गेब्रियल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. 


 


सबसे पहले तो वह अपने अब तक के व्यक्तिगत योग 169 रनों से आगे निकले और फिर 1997 के बाद विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बने. 


 


सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 1997 में 169 रनों की पारी खेली थी. उस समय वह टीम के कप्तान थे. इस दौरान मोहम्मद अजरूद्दीन ने भी एक बार 150 रनों से अधिक की पारी खेली थी.


 


कोहली ने 147 रन बनाने के साथ वेस्टइंडीज में किसी भारतीय कप्तान सबसे बड़ी पारी का भी रिकार्ड अपने नाम किया. यह रिकार्ड इससे पहले राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 2006 में ग्रास आईलेट में 146 रन बनाए थे.


 


अब कोहली विदेशी धरती पर पहला दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. कोहली ने मोहम्मद अजहरूद्दीन के न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 192 रनों की पारी को पीछे छोड़ा.


 


वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक सिर्फ तीन कप्तान उसी की धरती पर दोहरा शतक लगा सके हैं. इंग्लैंड के लेन हटन के अलावा यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के बॉबी सिम्पसन और कोहली ने किया है.


 


भारत ने लंच तक चार विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाए थे. उस समय कोहली 200 और अश्विन 64 रनों पर नाबाद थे. कोहली लंच के तुरंत बाद आउट हुए. कोहली ने अश्विन के साथ पांचवें विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी की. 


 


दोनों ने पूरे संयम लेकिन भरपूर जोश के साथ 52 ओवरों का सामना किया और 3.23 के औसत से रन बनाए. भारत ने पहले दिन की समाप्ति तक चार विकेट पर 302 रन बनाए थे. कोहली 143 और अश्विन 22 रनों पर नाबाद लौटे थे. 


 


दूसरे दिन इन दोनों ने भरपूर जोश के साथ खेलते हुए स्कोर को पहले 350 और फिर 400 के ऊपर पहुंचाया. कोहली भोजनकाल के ठीक बाद आउट हुए. उन्होंने 283 गेदों का सामना कर 16 चौके लगाए.


 


कोहली का विकेट गिरने के बाद अश्विन ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा (40) के साथ 71 रनों की उपयोगी साझेदारी की. साहा ने 88 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया. 


 


भारत ने टी ब्रेक तक छह विकेट पर 512 रन बनाए थे और उस समय तक अश्विन अपना शतक पूरा कर चुके थे. अमित मिश्रा 23 रन बनाकर शतकवीर का साथ दे रहे थे. 


 


टी ब्रेक के बाद भी यह साझेदारी जारी रही और दोनों ने सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े. अश्विन 253 गेंदों पर 12 चौके लगाने के बाद 526 के कुल योग पर आउट हुए. मिश्रा का विकेट 566 के कुल योग पर गिरा. 


 


मिश्रा ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए चौथा अर्धशतक पूरा किया. अंतिम समय पर मिश्रा और समी ने काफी तेजी से रन बटोरे. दोनों ने नौवें विकेट के लिए 40 रन बटोरे. मिश्रा ने 68 गेंदो पर छह चौके लगाए जबकि समी ने नौ गेंदों पर दो छक्के उड़ाए.


 




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget