एक्सप्लोरर

जानिए भारत को 2007 टी20 विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी अब क्या कर रहे हैं

यह तो हर कोई जानता है कि भारत ने पाकिस्तान को हराकर 2007 टी-20 विश्व कप जीता था, लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व कप जीतने वाले वो खिलाड़ी आज कहां हैं.

क्रिकेट में रोमांच का तड़का डालने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 क्रिकेट की शुरुआत की थी. फरवरी 2005 में पुरुष टी20 इंटरनेशनल का पहला मैच खेला गया था. इसके बाद 2007 में आईसीसी ने वनडे विश्व कप की तर्ज पर टी20 विश्व कप का आयोजन किया था. यह तो हर कोई जानता है कि भारत ने पाकिस्तान को हराकर 2007 टी-20 विश्व कप जीता था, लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व कप जीतने वाले वो खिलाड़ी आज कहां हैं. 

DSP हैं फाइनल के हीरो जोगिंदर शर्मा

2007 टी20 विश्व कप का नाम सुनते ही सभी के ज़ेहन में सबसे पहले मिस्बाह उल हक और जोगिंदर शर्मा का नाम आता है. अपनी गेंदबाज़ी से आखिरी ओवर में मिस्बाह उल हक को आउट कर भारत को विश्व कप का खिताब जिताने वाले जोगिंदर शर्मा उस मैच के बाद कभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं दिखाई दिए. जोगिंदर पिछले चार साल से पूरी तरह से क्रिकेट से दूर हैं और वर्तमान में हरियाणा पुलिस में DSP के पद पर कार्यरत हैं. 

संन्यास ले चुके हैं माही और युवराज समेत ये खिलाड़ी

2007 में भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. अब वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते दिखाई देते हैं. वहीं अजीत अगरकर और आरपी सिंह भी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. 2007 विश्व कप में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले युवराज सिंह भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.

सांसद बन गए हैं गौतम गंभीर

2007 टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2016 में खेला था. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह राजनीति में आ गए और वर्तमान में पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं. 

वापसी की तैयारी कर रहे हैं एस श्रीसंत

श्रीसंत ने फाइनल मुकाबले में मिस्बाह का कैच पकड़कर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी. इस समय वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनकी जिंदगी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही है. श्रीसंत आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में दोषी साबित होने के बाद आजीवन बैन कर दिए गए थे. हालांकि, फिलहाल उनका बैन खत्म कर दिया गया है, और अब वह वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. श्रीसंत ने कई फिल्मों में भी काम किया है. 

आज भी टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं रोहित

रोहित शर्मा आज भी टीम इंडिया का अहम हिस्सा हैं. वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी हैं. 2019 क्रिकेट विश्व कप में रोहित ने अपनी बल्लेबाज़ी से इतिहास रच दिया था. इसके अलावा रॉबिन उथप्पा आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं. 

2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम

भारतीय टीम- वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अजीत अगरकर, पीयुष चावला, हरभजन सिंह, जोगिंदर शर्मा, दिनेश कार्तिक, इरफार पठान, रोहित शर्मा, आरपी सिंह और एस श्रीसंत. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget