एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप में इस ग्रुप का बिगड़ रहा समीकरण, ऐसा हुआ तो गत चैंपियन इंग्लैंड हो जाएगा बाहर

T20 World Cup 2024: विश्व कप में ग्रुप बी के समीकरण अभी से बिगड़ने लगे हैं. इसी ग्रुप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मौजूद हैं. जानिए किस तरह इंग्लैंड पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में ज्यादातर टीमें कम से कम एक-एक मैच खेल चुकी हैं. इस बीच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे ग्रुप बी के अंदर सुपर-8 में जाने के समीकरण अभी से बिगड़ते हुए दिख रहे हैं. ग्रुप बी में नमीबिया इस समय 2 अंकों के साथ टॉप पर है, दूसरी ओर मैच रद्द होने के कारण इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को एक-एक अंक मिला था. बता दें कि इंग्लैंड का अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से होना है, जिसमें हारने के साथ ही गत चैंपियन टीम के लिए सुपर-8 में जाने की राह बहुत कठिन हो जाएगी.

क्या इंग्लैंड हो जाएगा बाहर?

2022 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का अभी एक अंक है और उसे अगला मैच 8 जून को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है. यदि इस मैच में जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लिश टीम हार जाती है तो उसका 2 मैचों में केवल एक अंक होगा. उसके बाद इंग्लैंड बाकी 2 मैच जीत भी लेती है तो उसके कुल 5 अंक हो जाएंगे. नमीबियाई टीम ने पहले मैच में दिखा दिया था कि उसके खिलाड़ी हार मानने को कतई तैयार नहीं हैं. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी में भी धार दिखी. इसलिए यदि नमीबिया और स्कॉटलैंड में से कोई एक टीम ग्रुप स्टेज मुकाबलों के अंत तक 2 और मैच जीतने में सफल रहती है तो इंग्लैंड के लिए खतरे की घंटी बज जाएगी. ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप में फिलहाल सुपर-8 में जाने की सबसे बड़ी दावेदार है, लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने से इंग्लिश टीम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इंग्लैंड अभी से अगर-मगर के फेर में फंस गई है और उसे सुपर-8 में जाने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो हर हालत में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा.

पहले भी अगर-मगर के फेर में फंस चुकी है इंग्लैंड

अभी टी20 वर्ल्ड कप 2022 की उन बातों को ज्यादा समय नहीं बीता है जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. पिछले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत इसलिए जरूरी थी क्योंकि उससे पिछले मुकाबले में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 रन से हरा दिया था. इंग्लैंड पिछले वर्ल्ड कप में ऐसी स्थिति में थी कि उसके 3 मैचों में 3 ही अंक हो पाए थे. फिर भी जोस बटलर की कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज के अगले दोनों मैच जीते और नॉकआउट चरण में जगह बनाते हुए फाइनल तक की राह तय की. फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: सेमीफाइनल के 4 सबसे बड़े दावेदार, भारत समेत इन टीमों के हैं सबसे ज्यादा चांस

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन सिंह ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
'अगर मैं कोच होता', मेसी का जिक्र कर हरभजन ने विराट-रोहित के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया बयान
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget