एक्सप्लोरर

Manu Bhaker और Neeraj Chopra के रिलेशनशिप की अफवाह? जानें दावों में कितनी सच्चाई

Manu Bhaker Neeraj Chopra: मनु भाकर और नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक्स में क्रमशः शूटिंग और जेवलिन थ्रो में मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया था.

Neeraj Chopra Manu Bhaker Relationship: नीरज चोपड़ा का जन्म आज ही के दिन साल 1997 में हरियाणा के पानीपत जिले में हुआ था. वो पहली बार चर्चाओं में तब आए जब उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीता था. जब 2024 में पेरिस ओलंपिक्स का समय आया तब उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा क्योंकि इस बार गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम के पास चला गया था. पेरिस ओलंपिक्स में उनके अलावा मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रचा था. उसके बाद समय-समय पर नीरज और मनु के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रही हैं, लेकिन आइए जानते हैं कि इन दावों में आखिर कितनी सच्चाई है?

पेरिस ओलंपिक्स 2024 के समापन के बाद दरअसल मनु भाकर की मां को नीरज चोपड़ा से बात करते देखा गया था. बस वहीं से मनु और नीरज के रिलेशनशिप की अफवाहों ने उड़ान भरनी शुरू की थी. यहां तक कि दोनों की शादी की अटकलें भी लगाई जा रही थीं. बताते चलें कि नीरज पानीपत से आते हैं और मनु झज्जर जिले के गोरिया से आती हैं. दोनों का निवास स्थान बहुत ज्यादा दूर नहीं है और दोनों ही हरियाणा की संस्कृति से भलीभांति वाकिफ हैं. दोनों के हरियाणा से होने के कारण भी उनके रिलेशनशिप और शादी की अफवाह आग की लपटों की तरह फैल गई थी.

मनु भाकर ने खोली रिलेशनशिप की सच्चाई

एक तरफ जहां फैंस नीरज चोपड़ा और मनु भाकर की शादी तक का अनुमान लगा चुके थे, लेकिन भारतीय शूटर ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था. उनका कहना था कि उनके और नीरज के बीच रिलेशन जैसा कुछ नहीं है. उन्होंने बताया था कि, "साल 2018 से हम समय-समय पर इवेंट्स के दौरान मिलते रहे हैं. इसके अलावा हमारी ज्यादा बातचीत नहीं होती. इवेंट्स के दौरान हम थोड़ी बहुत बात कर लेते हैं. मगर जो रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ रही हैं, उनमें जरा भी सच्चाई नहीं है." याद दिला दें कि उस समय मनु भाकर के पिता रामकिशन ने भी डेटिंग और रिलेशन की अफवाहों को बकवास बताया था.

यह भी पढ़ें:

Manu Bhaker: खेल रत्न पर चल रहे विवाद पर मनु भाकर की पहली प्रतिक्रिया, पहली बार खुलकर की बात; जानें क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
मां के निधन से टूट गए नीतीश राणा, मैदान पर फूट-फूट कर रोये
Watch: बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
बीच मैदान में केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को किया किस
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
भारत ने दिया 372 का लक्ष्य, गॉल टेस्ट में जीत के लिए श्रीलंका को चमत्कार की जरूरत
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम
वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, लिस्ट में विराट कोहली का भी नाम

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget