एक्सप्लोरर

KL Rahul: खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था केएल राहुल का करियर, फिर धमाकेदार वापसी से सबको कर दिया दंग 

KL Rahul Comeback: एशिया कप 2023 से केएल राहुल ने ऐसी वापसी की, जिसे देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं. इससे पहले राहुल के करियर खत्म होने तक की बात आ गई थी.

KL Rahul Comeback Since Asia Cup 2023: केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी (भारत की) में 86 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि वो शतक से चूक गए. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी राहुल ने कमाल किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों धमाल मचा रहे केएल राहुल को लेकर सिर्फ कुछ वक़्त पहले ही इस तरह की बातें हो रही थीं कि अब उसका करियर खत्म हो गया.

अगर आप अभी भी नहीं समझे कि हम आपको क्या बताना चाह रहे हैं, तो आइए तफसील से जानते हैं. दरअसल, आईपीएल 2023 के दौरान केएल चोटिल हुए थे. राहुल को 1 मई, रविवार (2023) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोट लगी थी, जिसके बाद वो आईपीएल सहित क्रिकेट से दूर हो गए थे. चोटिल होने से पहले राहुल कुछ खास फॉर्म में नहीं थे, जिसके बाद उनके करियर खत्म होने और उन्हें भारतीय टीम बाहर करने बातों ने तूल पकड़ा था. 

मई में चोटिल होने वाले राहुल ने सितंबर में एशिया कप 2023 के ज़रिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और वहां से उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मुंह बंद कर दिया. एशिया कप के बाद मानिए राहुल 2.0 सामने आया हो. सबसे पहले तो उन्होंने वापसी वाले मैच ही में शतक जड़ दिया, जो पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था. इसके बाद भी उनका बल्ला रुका नहीं. 

एशिया कप 2023 से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल ने मचाया धूम

राहुल ने एशिया कप 2023 से अब तक 24 मैच खेल लिए हैं, जिनकी 22 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 64.56 की औसत और 83.71 के स्ट्राइक रेट से 1033 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 111* रनों का रहा है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND Vs ENG: यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ शतक ना बना पाने का मलाल क्यों नहीं है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget