एक्सप्लोरर

लगातार फ्लॉप होने के बावजूद क्यों केएल राहुल को लगातार मिल रहे मौके? जानें इस साल कैसा रहा है प्रदर्शन

KL Rahul: केएल राहुल ने इस साल चार टेस्ट मैच खेले जिनमें 17.12 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 137 रन ही बनाए.

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बन चुके केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से लगातार निराश किया है. राहुल का टीम में महत्व इतना है कि उन्हें कप्तानी के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना जाता है और नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में वह टीम की कप्तानी भी करते हैं. हालांकि, इन सबके बावजूद वह अपने प्रदर्शन से इस महत्व को साबित नहीं कर पा रहे हैं और फिर भी उन्हें लगातार मौके मिलते ही जा रहे हैं. आइए जानते हैं इस साल कैसा रहा राहुल का प्रदर्शन.

टेस्ट में बेहद लचर रहा राहुल का प्रदर्शन

राहुल ने इस साल चार टेस्ट मैच खेले जिनमें 17.12 की बेहद खराब औसत के साथ उनके बल्ले से केवल 137 रन ही निकले. आठ पारियों में राहुल केवल एक ही अर्धशतक लगा सके. बांग्लादेश के खिलाफ चार पारियों में वह केवल 57 रन ही बना पाए जिसमें 23 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. पिछले साल पांच मैचों में राहुल ने 461 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे थे.

लिमिटेड ओवर्स में भी खास नहीं रहा राहुल का प्रदर्शन

केवल टेस्ट ही नहीं बल्कि लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में भी राहुल का प्रदर्शन इस साल निराशाजनक रहा है. इस साल खेले 10 वनडे मैचों की नौ पारियों में राहुल ने 27.88 की औसत के साथ 251 रन बनाए हैं. वनडे में राहुल ने दो अर्धशतक लगाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में राहुल ने ठीक प्रदर्शन किया. उन्होंने 16 मैचों में 28.93 की औसत के साथ 434 रन बनाए जिसमें छह अर्धशतक शामिल रहे. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में राहुल का बल्ला खामोश रहा.

कप्तानी करते हुए और खराब रहे राहुल के आंकड़े

कप्तानी करते हुए राहुल का प्रदर्शन और भी खराब रहा है. इस साल उन्होंने कप्तान के तौर पर वनडे में छह पारियां खेली हैं और केवल 19.16 की औसत के साथ 115 रन ही बना सके हैं. इस दौरान राहुल का स्ट्राइक-रेट केवल 68.86 का ही रहा है. टेस्ट में भी कप्तान के तौर पर राहुल ने छह पारियों में 19.16 की औसत के साथ 115 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: 74 पर गिर गए थे 7 विकेट, बांग्लादेश की मुट्ठी में था मैच, फिर अय्यर-अश्विन ने पलटा पासा, जानें भारत की जीत के कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा, रचा इतिहास
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
You + Me... गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी के लिए किया स्पेशल पोस्ट
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'
वैभव सूर्यवंशी की शॉर्ट बॉल वाली चुनौती, लंबी पारी खेलने के लिए सबा करीम ने बताया 'सॉल्यूशन'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget