एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में केएल राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग, जानें इस फैसले के पीछे की वजह

IND vs ENG Tests: बीसीसीआई सोर्स के हवाले से खबर है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. ध्रुव जुरेल या केएस भरत में से किसी एक को यह जिम्मेदारी दी जाएगी.

KL Rahul: इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल तो किया गया है लेकिन वह यहां केवल बैटिंग स्पेशलिस्ट के तौर पर हिस्सा लेंगे. उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

TOI की एक रिपोर्ट में बीसीसीआई के भरोसेमंद सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि भारतीय पिचों पर विकेटकीपिंग आसान नहीं है, ऐसे में यह काम विशेषज्ञ विकेटकीपर को ही दिया जाएगा और केएल राहुल बतौर बल्लेबाज प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे.

बीसीसीआई सूत्र ने कहा है, 'अब से राहुल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर ही खेलेंगे. विदेशों में टेस्ट मैचों के दौरान तेज गेंदबाजी के वक्त विकेटकीपर को दूर खड़ा होना होता है लेकिन भारत में स्पिनर्स का ज्यादा काम होता है, ऐसे में विकेटकीपिंग आसान नहीं होती. स्पिन फ्रेंडली घरेलू पिचों पर गेंद अजीबोगरीब अंदाज में टर्न और बाउंस हो सकती है. यहां विकेटकीपर को लगातार ऊपर नीचे होना पड़ता है. इस रोल के लिए हमें विशेषज्ञ की जरूरत होती है.'

सोर्स के मुताबिक, 'राहुल हमारे अहम बल्लेबाज हैं. हम उन्हें ग्लव्ज थमाकर अतिरिक्त भार नहीं देना चाहते. स्टम्प के पीछे खड़े रहकर हम उन्हें इंजर्ड होने का रिस्क नहीं ले सकते. इस सीरीज में भरत और जुरेल हमारे विकेटकीपर होंगे.'

केएस भरत के पास बल्लेबाजी आंकड़े सुधारने का होगा मौका
केएस भरत के पास यह अच्छा मौका है. अब तक टेस्ट क्रिकेट में वह बतौर विकेटकीपर तो लाजवाब रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने कुछ खास नहीं किया है. भरत ने अब तक 5 टेस्ट मैचों में 18.42 की औसत से महज 129 रन बनाए हैं. अगर उन्हें मौका मिलता है तो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं.

ध्रुव जुरेल का भी हो सकता है टेस्ट डेब्यू
ध्रुव जुरेल के डेब्यू की संभावना भी बहुत ज्यादा है. जुरेल ने घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल के सामने दमदार प्रदर्शन किया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 46.47 रहा है. 15 फर्स्ट क्लास मैचों में वह 790 रन बना चुके हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 249 रन रहा है.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: 'IPL हम सबके लिए खास, इसी से टी20 वर्ल्ड कप की टीम बनेगी', इंदौर टी20 से पहले शिवम दुबे का बयान

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget