एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st ODI: क्या केएल राहुल को मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह? मिडिल ऑर्डर में जबरदस्त हैं इस बल्लेबाज के आंकड़े

KL Rahul: केएल राहुल टॉप ऑर्डर के मुकाबले मिडिल ऑर्डर में ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. ऐसे में उन्हें आज होने वाले मैच में 5वें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है.

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वानखेड़े में खेले जाने वाले वनडे मैच में केएल राहुल (KL Rahul) की प्लेइंग-11 में जगह को लेकर 'हां और न' की स्थिति बनी हुई है. काफी लंबे समय से यह खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहा है. यही कारण रहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों में भी इन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया था.

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खराब फॉर्म के कारण केएल राहुल को टीम इंडिया की उप कप्तानी भी गंवानी पड़ चुकी है. टी20 स्क्वाड से तो उन्हें बाहर ही होना पड़ा था. अब वनडे में उन्हें केवल मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के विकल्प की उम्मीद बची है. अगर वह यहां भी फेल होते हैं तो इस खिलाड़ी की समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया के पास केएल राहुल के कई विकल्प मौजूद हैं.

5वें क्रम पर जबरदस्त हैं राहुल के आंकड़े
वैसे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज होने वाले वनडे मैच में केएल राहुल की जगह लगभग तय मानी जा रही है. लेकिन उन्हें ओपनिंग की जगह 5वें क्रम पर बल्लेबाजी करनी पड़ी सकती है. बतौर ओपनर वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं लेकिन 5वें नंबर पर बल्लेबाजी में उनके आंकड़े शानदार हैं. केएल राहुल ने अब तक 16 पारियों में टीम इंडिया के लिए 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की है. यहां उन्होंने 50.61 के बल्लेबाजी औसत और 102.17 के स्ट्राइक रेट से 658 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं. 

कैसा है केएल राहुल का ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड
केएल राहुल ने जून 2016 में भारतीय टीम के लिए वनडे डेब्यू किया था. वह अब तक 51 वनडे मैचों में 1870 रन बना चुके हैं. इस दौरान इनका बल्लेबाजी औसत 44.52 और स्ट्राइक रेट 87.34 रहा है. उन्होंने वनडे में 5 शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं.

यह भी पढ़ें...

UEFA Champions League: रियल मैड्रिड ने लिवरपूल को हराया, नपोली भी जीता; ये हैं क्वार्टर फाइनल की टीमें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget