एक्सप्लोरर

KKRvsRCB: बैंगलोर पर जीत हासिल कर प्लेऑफ की तरफ बढ़ना चाहेगी कोलकाता की टीम

KKRvsRCB: बैंगलोर पर जीत हासिल कर प्लेऑफ की तरफ बढ़ना चाहेगी कोलकाता की टीम

सौजन्य: IPL (BCCI)

बेंगलुरू: कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आज जब खराब फॉर्म से जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की राह पर वापसी कर प्ले ऑफ में जगही पक्की करना होगी. दोनों टीमें एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.


कोलकाता को अपने पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ हार मिली है. उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में से दो में जीत की सख्त जरूरत है.


कोलाकाता अपने आतिशी बल्लेबाज क्रिस लिन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है. लिन टीम के अभ्यास सत्र में लौट चुके हैं. वहीं रॉबिन उथप्पा की चोट भी कोलकाता के लिए चिंता की बात है. उथप्पा के रविवार को होने वाले मैच में भी खेलने पर संशय बना हुआ है.


इस पूरे सीज़न में कोलकाता की टीम ने बल्ले और गेंद से संतुलित प्रदर्शन किया है. लेकिन पिछले मैच में यह संतुलन बिगड़ता दिखा था. उसकी बल्लेबाजी कप्तान गौतम गंभीर और मनीष पांडे पर निर्भर करेगी लेकिन उसे जीत के लिए बाकी बल्लेबाजों से भी रन चाहिए होंगे.


नैथन कूल्टर नाइल, क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव और सुनील नरेन के रहते उसका गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जो बैंगलोर के लिए चिंता का विषय है.


बैंगलोर का बल्लेबाजी क्रम बड़े नामों के बाद भी इस आईपीएल में फिसड्डी साबित हुआ है और इसकी कीमत उसे प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के तौर पर चुकानी पड़ी है.


बैंगलोर के लिए अब बाकी बचे मैच सम्मान की लड़ाई हैं.


कप्तान विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, शेन वॉटसन और केदार जाधव के बल्ले की जंग टीम की असफलता का बड़ा कारण है.


अपने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ बैंगलोर 139 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई.


गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल ने उसके लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं मौका मिलने पर एक और लेग स्पिनर सैमुएल बद्री ने भी प्रभावित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारतीय पारी के 250 रन पूरे, पडिक्कल और पंत क्रीज पर मौजूद
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट में शतक जड़ देवदत्त पडिक्कल ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रचा इतिहास
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget