एक्सप्लोरर

टीम इंडिया से मिली करारी हार के बाद कायरन पोलार्ड की प्रतिक्रिया, बताया कहां हुई खिलाड़ियों से गलती

वेस्टइंडीज को टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 0-3 में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कैरेबियाई कप्तान कायरन पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम को अपमानित महसूस नहीं करना चाहिए.

वेस्टइंडीज को टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 0-3 में करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कैरेबियाई कप्तान कायरन पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम को अपमानित महसूस नहीं करना चाहिए क्योंकि भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में स्कोर लाइन उनकी टीम के जुझारूपन का संकेत नहीं है. सूर्यकुमार यादव की आक्रामक 65 रन की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मैच में 17 रनसे हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया.

पोलार्ड ने मैच के बाद कहा, ‘‘हां हम 3-0 से हार गये लेकिन खिलाड़ियों ने जुझारूपन दिखाया. मुझे नहीं लगता हमें अपमानित महसूस करना चाहिए. हम हार से खुश नहीं हैं. हम मैच जीतने की कोशिश कर रहे हैं.’’

वेस्टइंडीज के पास दूसरे टी20 मैच में जीत का बहुत अच्छा मौका था जब रोवमैन पावेल और निकोलस पूरन ने आक्रामक अर्धशतक जमाये थे. भारत ने हालांकि भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी से वापसी की और आठ रन से जीत दर्ज की. पोलार्ड ने कहा, ‘‘इससे इंटरनेशनल क्रिकेट में जीत और हार के बीच के मामूली अंतर का पता चलता है. इससे गेंदबाजी या बल्लेबाजी में गलतियों के अंतर का पता चलता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आखिरी ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करना ऐसा क्षेत्र हैं जिस पर हमें काम करने की जरूरत है. जहां तक पहले 15 ओवर की बात है तो हमें लगता है कि हम जैसा चाहते थे वैसा प्रदर्शन किया. ’’

वेस्टइंडीज के लिये सबसे सकारात्मक पहलू विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन की फॉर्म में वापसी रही जिन्होंने तीन अर्धशतक जमाये तथा 61.33 की औसत से 184 रन बनाये. पोलार्ड ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह अच्छी श्रृंखला रही. खिलाड़ियों ने जिम्मा संभाला. हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं और चीजों के व्यवस्थित होने में थोड़ा समय लगेगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘निकोलस ने बेजोड़ प्रदर्शन किया. उसने निरंतरता दिखायी. वह युवा खिलाड़ी और हम चाहते हैं कि वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन करे. वह अब भी सीख रहा है. ’’

विंडीज के कप्तान ने मुंबई इंडियन्स के अपने साथी सूर्यकुमार यादव की भी प्रशंसा की. पोलार्ड ने कहा, ‘‘सूर्य विश्वस्तरीय खिलाड़ी है. मुझे उसके साथ मुंबई इंडियन्स की तरफ से खेलने का मौका मिला है. वह शानदार प्रदर्शन कर रहा है. सभी बल्लेबाज उससे सीख ले सकते हैं.’’

यह भी पढ़ें : चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर की सुरेश रैना का वीडियो, भड़के फैंस ने कहा- 'मत करो दिखावा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
DPL 2026: पुरानी दिल्ली 6 ने वेस्ट दिल्ली लायंस को रौंदा, पढ़िए मैच की बड़ी बातें
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया
'एमएस धोनी ने दुख दिया लेकिन...,' कुलसेकरा ने ये क्या कह दिया
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की गजब वापसी, अब्दुल्लाह का शतक; बाबर भी चमके

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget