गवाह पर दबाव बनाने के आरोप में एक बार फिर गिरफ्तार हुए उस्मान ख्वाजा के भाई
गवाह को बर्गलाने के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा के भाई को एक बार फिर से गिरफ्तार किया गया है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम के टेस्ट क्रिकेटर और मौजूदा समय में भारत के खिलाफ खेल रहे उस्मान ख्वाजा के भाई को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस बार अर्सलान ख्वाजा (उस्मान के भाई) पर आरोप है कि उन पर राजनीतिज्ञों को मारने की 'फर्जी साजिश' का जो केस चल रहा है, उन्होंने उस केस से जुड़े एक गवाह को बर्गलाने की कोशिश की है.
इस मामले में अर्सलान को दिसंबर महिने में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद सिडनी कोर्ट में उन्हें पेश किया गया और फिर वहां से वो जमानत पर रिहा हो गए थे. लेकिन वो एक अब एक बार फिर से मुश्किल में फंस गए हैं क्योंकि उन्हें बीते दिन गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, '39 वर्षीय अर्सलान पर आरोप है कि उन्होंने गवाह पर दबाव बनाने की कोशिश की है।'
इस मामले में उन्होंने जमानत की शर्तों के उल्लंघन और न्यायिक जांच प्रक्रिया में गवाह को प्रभावित करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में खुद ख्वाजा ने आज कोर्ट में पेश होने से पहले जमानत लेने से भी मना कर दिया था.
अर्सलान, ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा के भाई हैं, जो कि आज भी मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं.


















