एक्सप्लोरर

गौतम और कर्ण का कहर, इंडिया रेड को बड़ी बढ़त

गौतम और कर्ण का कहर, इंडिया रेड को बड़ी बढ़त

फाइल फोटो:

लखनऊ: आफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी से इंडिया रेड ने बीते दिन यहां इंडिया ग्रीन को पहली पारी में 157 रन पर आउट कर दियी.  दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के चार दिवसीय दिन रात्रि मैच के दूसरे दिन इस प्रदर्शन के दम पर इंडिया रेड की स्थिती मजबूत हो गई है.


इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में 323 रन बनाये थे और इस तरह से उसे पहली पारी के आधार पर 166 रन की बढ़त मिली. इंडिया रेड फालोआन देने के बजाय अपनी दूसरी पारी खेलने के लिये उतरा. उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 19 रन बनाये. इस तरह से अब उसकी कुल बढ़त 185 रन हो गयी है.


कर्नाटक के स्पिनर गौतम ने 46 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि कर्ण ने 39 रन देकर चार विकेट हासिल किये. इन दोनों के सामने इंडिया ग्रीन के अधिकतर बल्लेबाज नहीं चल पाये. इंडिया ग्रीन के आखिरी आठ विकेट 34 रन के अंदर पवेलियन लौटे. उसकी तरफ से खेल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय केवल चार रन ही बना पाये और अशोक डिंडा के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले कर्ण शर्मा की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.


इंडिया ग्रीन के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक 65 रन बनाये जबकि करूण नायर ने 37 रन की पारी खेली. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 113 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया.


इससे पहले इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 232 रन से आगे बढ़ायी. उसकी आज की पारी का आकर्षण दिनेश कार्तिक (50) का अर्धशतक रहा. इंडिया ग्रीन की तरफ से कामचलाऊ स्पिनर विजय ने तीन जबकि करूण नायर और मोहम्मद सिराज ने दो . दो विकेट लिये.


इंडिया रेड की दूसरी पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने सुदीप चटर्जी का विकेट जल्दी गंवा दिया जिन्हें विजय ने पगबाधा आउट किया. स्टंप उखड़ने के समय पहली पारी के शतकवीर प्रियांक पांचाल 11 और राहुल सिंह एक रन पर खेल रहे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
'वो सिर्फ सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं...' CoE के बचाव में बोले वीवीएस लक्ष्मण
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
भारत के चोटिल खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन, हार्दिक-बुमराह समेत बड़े नाम शामिल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget