एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह पर कपिल देव ने खड़े किए गंभीर सवाल, IPL को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Kapil Dev: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने जसप्रीत बुमराह को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए. इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ियों की इंजरी और आईपीएल को लेकर भी बात की.

Kapil Dev On Jasprit Bumrah: भारत के 1983 में पहला आईसीसी वर्ल्ड जिताने वाले पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों पर गंभीर सवाल खड़े करने के लिए जाने जाते हैं. अब उन्होंने भारतीय टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि क्या हुआ बुमराह को. 

कपिल देल ने ‘द वीक’ को दिए एक इंटरव्यू में स्टार तेज़ गेंदबाज़ बुमराह पर गंभीर सवाल खड़े किए. कपिल देव का ऐसा मानना है कि अगर वर्ल्ड कप 2023 तक बुमराह ठीक नहीं हुए तो यह उन पर वक़्त की बर्बादी होगी. दिग्गज ने कहा, “बुमराह को क्या हुआ? उसने इतने विश्वास के साथ काम करना शुरू किया, लेकिन अगर वह वहां नहीं होता... तो हमने उस पर वक़्त बर्बाद किया.”

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “ऋषभ पंत... इतना महान क्रिकेटर. अगर वह वहां होता तो हमारा टेस्ट बेहतर होता.”

पूर्व भारतीय दिग्गज ने खिलाड़ियों की इंजरी और आईपीएल को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “भगवान दयालु है, ऐसा नहीं है कि मुझे कभी चोट नहीं लगी. लेकिन आज, वे साल में 10 महीने खेल रहे हैं. उस पर संदेह का लाभ दें, लेकिन हर किसी को खुद की देखभाल करनी होगी. आईपीएल महान चीज़ है लेकिन आईपीएल आपको खराब भी कर सकता है. क्योंकि, छोटी-मोटी इंजरी के साथ आप आईपीएल खेलेंगे, लेकिन छोटी-मोटी इंजरी के साथ आप भारत के लिए नहीं खेलेंगे. आप ब्रेक ले लेंगे. मैं इसके बारे में बहुत खुला हूं.”

कपिल देव ने भारतीय खिलाड़ियों के खराब वर्कलोड मैनजमेंट को लेकर बोर्ड को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, “अगर आपको छोटी इंजरी है, तो आप आईपीएल खेल लेंगे, अगर कोई ज़रूरी गेम है. इस स्टेज पर, क्रिकेट बोर्ड को समझना होगा कि उन्हें कितना क्रिकेट खेलना चाहिए. यही मूल बात है. अगर आज, आपके पास संसाधन हैं, पैसा है, लेकिन आपके पास तीन या पांच साल के कैलेंडर नहीं हैं. यह क्रिकेट बोर्ड के साथ कुछ गड़बड़ है.”

 

ये भी पढ़ें...

Indian Team: भारतीय फैंस के लिए आई अच्छी खबर, पूरी तरह फिट हुए जसप्रीत बुमराह, अभ्यास मैच में डाले 10 ओवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sourav Ganguly Birthday: 65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
65 शतक, सचिन के साथ मिलकर बनाए 12000 से अधिक रन, जानिए सौरव गांगुली के बारे में दिलचस्प बातें
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
Ind Vs Eng: भारत को रोकने के लिए क्या था इंग्लैंड का मास्टर प्लान, खुद कप्तान ने मैच के बाद खोला पूरा राज
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला
क्या संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर? रिपोर्ट में दावा, जानिए पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget