एक्सप्लोरर

World Cup 2019: भारत ने बताया क्यों वो दुनिया की बेहतरीन टीम है: विलियम्सन

World Cup 2019: कप्तान विलियम्सन ने भारतीय टीम की तारीफ की और कहा कि खराब स्थिति से मैच को इतना करीबी बनाकर भारतीय टीम ने बताया है कि वो क्यों दुनिया की बेहतरीन टीम है.

आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में 18 रनों से जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन ने भारतीय टीम की तारीफ की और कहा कि खराब स्थिति से मैच को इतना करीबी बनाकर भारतीय टीम ने बताया है कि वो क्यों दुनिया की बेहतरीन टीम है.

बारिश के कारण दो दिन तक खिंचे इस सेमीफाइनल मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था. भारत ने अपने छह विकेट महज 92 रनों पर खो दिए थे लेकिन रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने 116 रनों की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला दिया, हालांकि अंत में यह दोनों आउट हो गए और भारतीय टीम को हार मिली.

मैच के बाद विलियम्सन ने कहा, "हमने सोचा था कि इस विकेट पर 240-250 का स्कोर अच्छा रहेगा और इससे हम भारत पर दबाव बना लेंगे. हमारे खिलाड़ी यह करने में सफल रहे. नई गेंद से हमारे गेंदबाजों ने पिच पर और हवा में गेंद को स्विंग कराने की कोशिश की."

उन्होंने कहा, "हमें विश्वस्तरीय बल्लेबाजी क्रम पर दबाव बनाना था. हमें पता था कि जब पिच धीमी हो जाएगी तो हमें उसका फायदा उठाना होगा, लेकिन उन्होंने बताया कि वो क्यों विश्व की बेहतरीन टीम है. वे मैच को आखिर तक ले गए जहां वे धोनी और जडेजा के दम पर जीत भी सकते थे."

विलियम्सन ने कहा कि इस मैच में उनकी टीम की परीक्षा हुई है.

उन्होंने कहा, "हमारे चरित्र की परीक्षा हुई और हम उसमें सफल रहे."

न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. 2015 में भी वह फाइनल में पहुंची थी लेकिन आस्ट्रेलिया से हार गई थी. दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड का सामना होना है और अगर आस्ट्रेलिया जीती तो फाइनल में इस बार भी वह न्यूजीलैंड के सामने होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget