एक्सप्लोरर

Kane Williamson: केन विलियमसन एक बार फिर हुए चोटिल, बीच में छोड़कर जाना पड़ा टी20 मुकाबला

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन में खेले गए टी20 मुकाबले के दौरान केन विलियमसन एक बार फिर चोटिल हो गए. उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा.

Kane Williamson Injury: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ हेमिल्टन टी20 के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में जकड़न का अनुभव हुआ और इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनकी गैर मौजूदगी में टिम साउथी ने न्यूजीलैंड टीम की कमान संभाली.

रविवार को खेले गए इस मुकाबले की पहली पारी के 10वें ओवर के बाद केन विलियमसन ने फिजियो को बुलाया. इस वक्त कीवी टीम एक विकेट के नुकसान पर 111 रन बना चुकी थी. विलियमसन 15 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे थे. 10वें ओवर में एक रन लेने के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में जकड़न का अनुभव हुआ. इसके बाद फिजियो ने कुछ देर पिच पर उन्हें ट्रीटमेंट देने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होने की सलाह दी. यहां विलियमसन मैदान छोड़कर जाते नजर आए.

दूसरी पारी में जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तब भी केन विलियमसन मैदान में नहीं उतरे. एहतियातन तौर पर उन्हें आराम देने का फैसला किया गया.

लगातार चोटिल हो रहे विलियमसन
विलियमसन पिछले एक साल से लगातार चोटिल हो रहे हैं. आईपीएल 2023 के पहले ही मुकाबले में वह अपने घुटने का लिगामेंट तोड़ बैठे थे. इसके बाद उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा था. वर्ल्ड कप 2023 के ठीक पहले वह पूरी तरह रिकवर हो पाए थे. वर्ल्ड कप में भी बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान वह अपना अंगूठा तोड़ बैठे थे. इसके बाद उन्हें चार मैचों के लिए बाहर होना पड़ा था. यह सिलसिला आगे भी जारी रहा. दिसंबर में बांग्लादेश के न्यूजीलैंड दौरे के लिए वह टी20 स्क्वाड में शामिल थे लेकिन मेडिकल एडवाइस के बाद उन्हें नाम वापस लेना पड़ा.

यह भी पढ़ें...

Danish Kaneria: 'अब सिर्फ 8 दिन का इंतजार', अयोध्या में मंदिर निर्माण पर पाकिस्तान से आया जय श्री राम का नारा

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget