एक्सप्लोरर

विलियमसन ने सनराइजर्स के जुझारूपन और राशिद की तारीफ की

कप्तान केन विलियमसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर कल दूसरे क्वालीफायर में मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के जुझारूपन और हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ की है.

नई दिल्ली/कोलकाता: कप्तान केन विलियमसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर कल दूसरे क्वालीफायर में मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के जुझारूपन और हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान की तारीफ की है.

मैन ऑफ द मैच राशिद ने 10 गेंद में 34 रन बनाने के बाद तीन विकेट लिये, दो कैच पकड़े और एक रन आउट किया.

विलियमसन ने कहा,‘‘खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. मैच का पासा किसी भी ओर पलट सकता था. अच्छा स्कोर बनाने का श्रेय बल्लेबाजों को जाता है. शुरूआत में हमारी पकड़ छूट रही थी लेकिन हमने जुझारूपन नहीं छोड़कर वापसी की.’’

उन्होंने कहा,‘‘अब हमारा फोकस फाइनल पर है. एक टीम के रूप में हम आखिरी गेंद तक लड़ते हैं और यह फिर दिखाया. राशिद इसका बेहतरीन उदाहरण है. क्या प्रतिभा है और क्या तेवर हैं. वह अलग ही लय में था. उसने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है.’’

उन्होंने कहा,‘‘यह प्रदर्शन सामूहिक प्रयास का नतीजा है. सभी ने अपना योगदान दिया है.’’

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल के बारे में उन्होंने कहा,‘‘वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और फाइनल खेलने के हकदार हैं.यह बेहतरीन मौका है और अब हमारा पूरा फोकस फाइनल पर है.’’

राशिद ने कहा कि वह बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन पर मेहनत कर रहे थे और उन्होंने खुद पर भरोसा रखा.

उन्होंने कहा,‘‘मैं सभी विभागों में अपना शत प्रतिशत देना चाहता था. मेरा फोकस खुद पर भरोसा रखने पर था. मैने अपना कैरियर बल्लेबाज के रूप में ही शुरू किया था और मुझे पता था कि मौका मिलने पर मैं अच्छी बल्लेबाजी कर सकता हूं.’’

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा,‘‘यह हार पचाना मुश्किल है. हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेला और यहां हारना अच्छा नहीं लग रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
Embed widget