एक्सप्लोरर

केन विलियमसन वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

World Cup 2019: इससे पहले गुप्टिल न्यूजीलैंड के अकेले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने सिंगल एडिशन में 500 रन बनाए थे.

World Cup 2019: इंग्लैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. गुप्टिल के जल्दी आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए केन विलियमसन वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बने हैं. विलियमसन से पहले सिर्फ गुप्टिल ही एक एडिशन में 500 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बने थे. इतना ही नहीं 67 रन बनाते ही विलियमसन वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में न्यूजीलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी गुप्टिल के नाम था. 2015 के वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले मार्टिन गुप्टिल ने 11वें वर्ल्ड कप में 547 रन बनाए थे. गुप्टिल से पहले न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्टॉक स्टायरिस के नाम था, जिन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप में 501 रन बनाए थे. 1992 के वर्ल्ड कप में मार्टिन क्रो ने न्यूजीलैंड के लिए 456 रन बनाए थे. 2007 में स्टीफन फ्लेमिंग 353 रन बनाने में कामयाब रहे थे. लेकिन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. 2019 वर्ल्ड कप के दौरान विलियमसम बेहद ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अकेले दम पर अपनी टीम की बैटिंग लाइन अप को संभाले हुए हैं. विलियमसन ने इस वर्ल्ड कप में दो शतक भी लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget