एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: 'अगर बाबर या मेरे चाचू समझते हैं तो...', पाकिस्तानी कप्तान पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान की लगातार 2 हार के बाद कप्तान बाबर आजम आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं. अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर आजम की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है.

Kamran Akmal On Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है. बाबर आजम की टीम को पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह सेमीफाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है. मेलबर्न में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हराया था. वहीं, जिम्बाव्बे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की लगातार 2 हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने अपने गुस्से का इजहार किया. अब पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने बाबर आजम पर बड़ा बयान दिया है.

'बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए'

पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल का मानना है कि बाबर आजम को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. अगर वह ऐसा करते हैं तो यह बाबर आजम के करियर के लिए बेहतर होगा. कामरान अकमल कहते हैं कि देखिए, ये तो नजर आ रहा था, पहले मैच में ये बॉलिंग कराई होती तो हम रन ना चेज करवाते, हम कहते आ रहे हैं इंग्लैंड सीरीज में, कोई सुन नहीं रहा है इगो में आके.

उन्होंने आगे कहा कि कोई पूर्व क्रिकेटर की नहीं सुनता. बड़े भाई होने के नाते, अगर बाबर आजम समझता है, अगर पीसीबी समझता है मेरी राय, बाबर को इस वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी नहीं करनी चाहिए.

'अगर बाबर या मेरे चाचू समझते हैं तो उसको...'

कामरान अकमल ने कहा कि अगर आपको उससे 22-25000 रन करवाने हैं तो उसको एक खिलाड़ी के तौर पर खिलाएं. वर्ना, वो इतना दबाव में आएगा, अगर बाबर या मेरे चाचू समझते हैं, तो उसको कप्तानी छोड़ देना चाहिए. कामरान अकमल कहते हैं कि बाबर आजम अपनी क्रिकेट पर फोकस करें, जैसे विराट कोहली फोकस करता है. क्योंकि, इसके बाद कोई बैट्समैन मेरे को नजर नहीं आ रहा है. बड़ा नुकसान होगा पाकिस्तान क्रिकेट का अगर ये जल्दी टीम से चला गया तो.

ये भी पढ़ें-

IND vs SA: लांस क्लूजनर ने दी चुनौती, कहा- देखते हैं दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को कैसे खेलते हैं भारतीय बल्लेबाज

IND vs SA: ‘हमारे तेज गेंदबाज विराट को...’, भारत-अफ्रीका मैच से पहले एडन मार्करम ने कोहली को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget