एक्सप्लोरर

'अगर मुझे भाई मानते हो तो टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ देना...', बाबर आज़म पर कामरान अकमल ने दिया बड़ा बयान

T20 वर्ल्ड कप 2022 के अब तक दोनों मैचों में पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम का बल्ला भी खामोश रहा है.

Kamran Akmal On Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम का सफर अब तक निराशाजनक रहा है. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम को अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना हुआ है. मेलबर्न में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 4 विकेट से हराया. वहीं, जिम्बाव्बे के खिलाफ पाकिस्तान टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. अब पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने बाबर आजम को लेकर बड़ी बात कही है.

'टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दें बाबर'

कामरान अकमल ने कहा है कि अगर बाबर आजम मुझे अपना बड़ा भाई मानते हैं तो उन्हें मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. कामरान अकमल ने आगे कहा कि अगर आप चाहते हैं कि बाबर आजम 22000-25000 रन बनाए तो उन्हें कप्तानी पर बड़ा फैसला लेना पड़ेगा. साथ ही कामरान अकमल ने कहा कि अगर बाबर आजम कप्तानी नहीं छोड़ते हैं तो दबाव में वह बिखरते जाएंगे. इसके अलावा दबाव में बाबर आजम का प्रदर्शन नीचे जाएगा. इस वजह से उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी को टाटा बॉय-बॉय कह देना चाहिए.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खामोश रहा है बाबर का बल्ला

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा है. अब तक दोनों मैचों में पाकिस्तानी कप्तान सस्ते में आउट हुए हैं. मेलबर्न में भारत के खिलाफ बाबर आजम बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए थे. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बाबर आजम को अपना शिकार बनाया था. वहीं, जिम्बाव्बे के खिलाफ बाबर आजम 9 गेंदों पर 4 रन बनाकर चलते बने. पाकिस्तान टीम की लगातार 2 हार के बाद कप्तान बाबर आजम पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2022: 'अगर बाबर या मेरे चाचू समझते हैं तो...', पाकिस्तानी कप्तान पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

IND vs SA: क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह? बैटिंग कोच ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget