एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत दौरे पर सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे जो रूट, विराट कोहली भी खास लिस्ट में होंगे शामिल

IND vs ENG Tests: भारत और इंग्लैंड के बीट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. आगामी सीरीज में जो रूट उन्हें पीछे छोड़ने वाले हैं.

Joe Root: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है. इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट के दो बड़े बल्लेबाज आमने-सामने नजर आएंगे. एक ओर इंग्लैंड के जो रूट होंगे तो दूसरी ओर विराट कोहली रहेंगे. यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज इस सीरीज में अपने नाम एक-एक खास उपलब्धि भी निश्चित तौर पर दर्ज करते दिखाई देंगे.

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 मैचों की 53 पारियों में कुल 2535 रन बनाए हैं. इस मामले में जो रूट सचिन तेंदुलकर से महज 9 रन पीछे हैं. यानी उन्हें भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा बल्लेबाज बनने के लिए केवल 10 रन की दरकार है.

जो रूट का टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट रिकॉर्ड बेहद लाजवाब रहा है. रूट ने भारत के खिलाफ 25 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 45 पारियों में बल्लेबाजी की और 2526 रन जड़ डाले. भारत के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 63.15 है. वह भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज भी हैं. रूट स्पिन के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. भारतीय टीम के सामने आगामी टेस्ट सीरीज में वह बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. 

विराट भी इस लिस्ट में बनाएंगे जगह
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों में विराट कोहली के नाम 1991 रन दर्ज है. यानी वह दो हजार के आंकड़े से महज 9 रन दूर है. विराट जैसे ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने 9 रन पूरे करेंगे तो वह भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट इतिहास में 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शरीक हो जाएंगे. इस लिस्ट में अभी महज 4 खिलाड़ी हैं, जिनमें दो भारतीय और दो इंग्लिश बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर और जो रूट के बाद यहां सुनील गावस्कर (2483) और एलिएस्टर कुक (2431) हैं. विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट की 50 पारियों में 42.36 की औसत से रन बनाए हैं. उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ कुल 5 शतक जड़े हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'स्पिनर्स भारत को टेस्ट सीरीज जिताएंगे', पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने ही कर दी अपनी टीम के हारने की भविष्यवाणी

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
Dhoni की भविष्यवाणी हुई सच! Spain vs Argentina वर्ल्ड कप फाइनल से पहले माही का पोस्ट वायरल
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
रोहित शर्मा का करियर खत्म करने की तैयारी? 2027 वर्ल्ड कप से बाहर करने के पीछे ये 3 बड़े कारण
Turning Point: जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
जीत रहा था भारत, जो रुट की पारी पड़ी भारी; जानिए दूसरे वनडे का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget