एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2026 Prize Money: भारत और पाकिस्तान की ईनामी राशि में बड़ा फर्क, ICC ने किया T20 WC 2026 की प्राइज मनी का खुलासा

T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. विजेता भारत को करीब 24.25 करोड़ रुपये मिले, जबकि पाकिस्तान को 4.80 करोड़ रुपये की राशि दी गई.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर है।
  • विजेता भारत को करीब 24.25 करोड़ रुपये, उपविजेता न्यूजीलैंड को 13.08 करोड़ रुपये मिले।
  • सेमीफाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका को 9.24 करोड़, इंग्लैंड को 8.96 करोड़ रुपये दिए गए।
  • सभी टीमों को बेस राशि के साथ प्रदर्शन पर अतिरिक्त धनराशि मिली।

ICC ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के बाद टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस बार पूरे टूर्नामेंट के लिए 11.25 मिलियन डॉलर (करीब 103 करोड़ रुपये) का प्राइज पूल रखा गया था, जिसे सभी टीमों के प्रदर्शन के आधार पर बांटा गया है. 

आईसीसी के मुताबिक टूर्नामेंट की विजेता टीम इंडिया को सबसे ज्यादा रकम मिली है. भारत को कुल 2,639,423 डॉलर यानी करीब 24.25 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई है. वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 1,422,692 डॉलर (करीब 13.08 करोड़ रुपये) मिले हैं.

सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी बड़ा इनाम

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छी खासी प्राइज मनी दी गई है. साउथ अफ्रीका को 1,005,577 डॉलर (करीब 9.24 करोड़ रुपये) मिले, जबकि इंग्लैंड को 974,423 डॉलर (करीब 8.96 करोड़ रुपये) की राशि दी गई.

पाकिस्तान को मिले 4.80 करोड़ रुपये

वहीं पाकिस्तान को टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन के आधार पर 522,692 डॉलर यानी करीब 4.80 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसी टीमों को भी अलग-अलग राशि दी गई है.

बाकी टीमों को भी मिली हिस्सेदारी

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को बेस पार्टिसिपेशन फीस के तौर पर 225,000 डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपये) दिए गए. इसके अलावा मैच जीतने, अगले दौर में पहुंचने और अंतिम स्थान के आधार पर अतिरिक्त राशि भी दी गई है. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को 309,808 डॉलर मिले, जबकि स्कॉटलैंड और आयरलैंड को भी अलग-अलग रकम दी गई. वहीं कनाडा, नामीबिया और ओमान जैसी टीमों को बेस राशि के तौर पर 225,000 डॉलर मिले.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीमों को मिली प्राइज मनी 

  1. भारत - लगभग 24.25 करोड़ रुपये
  2. न्यूजीलैंड - लगभग 13.08 करोड़ रुपये
  3. साउथ अफ्रीका - लगभग 9.24 करोड़ रुपये
  4. इंग्लैंड - लगभग 8.96 करोड़ रुपये
  5. पाकिस्तान - लगभग 4.80 करोड़ रुपये
  6. वेस्टइंडीज - लगभग 4.94 करोड़ रुपये
  7. जिम्बाब्वे - लगभग 4.51 करोड़ रुपये
  8. श्रीलंका - लगभग 4.37 करोड़ रुपये
  9. अफगानिस्तान - लगभग 2.85 करोड़ रुपये
  10. ऑस्ट्रेलिया - लगभग 2.85 करोड़ रुपये
  11. अमेरिका - लगभग 2.85 करोड़ रुपये
  12. स्कॉटलैंड - लगभग 2.56 करोड़ रुपये
  13. आयरलैंड - लगभग 2.50 करोड़ रुपये
  14. इटली - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  15. नीदरलैंड्स - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  16.  यूएई - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  17. नेपाल - लगभग 2.36 करोड़ रुपये
  18. कनाडा - लगभग 2.07 करोड़ रुपये
  19. नामीबिया - लगभग 2.07 करोड़ रुपये
  20. ओमान - लगभग 2.07 करोड़ रुपये

BCCI ने टीम इंडिया को दिया बड़ा इनाम

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद BCCI  ने भी टीम के लिए बड़ा इनाम घोषित किया है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा. राजीव शुक्ला के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा इनाम है, जो किसी भारतीय क्रिकेट टीम को किसी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने पर दिया गया है. इस इनाम में खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ को भी शामिल किया गया है. भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और इतिहास रच दिया. 

यह भी पढ़ें

IPL 2026 MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस को क्या हार्दिक पंड्या दिलाएंगे छठा खिताब? केकेआर से वानखेड़े में होगी पहली भिड़ंत, जानें हर डिटेल

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार

IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
कोविड वैक्सीन थी शेन वॉर्न की मौत का कारण? 4 साल बाद बेटे ने किया सनसनीखेज दावा
इस एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं युजवेंद्र चहल, कैमरे के सामने खुला राज; वीडियो से मचा हड़कंप
इस एक्ट्रेस को मैसेज करते हैं युजवेंद्र चहल, कैमरे के सामने खुला राज; वीडियो से मचा हड़कंप
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
Watch: लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका; जानिए पूरा मामला
Watch: लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका; जानिए पूरा मामला
Advertisement

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा दावा, 'CM सम्राट चौधरी नहीं पूरा कर पाएंगे कार्यकाल, JDU ही...'
ऑफिसर को बचाने नहीं ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने ट्रंप ने भेजा था फाइटर जेट? सैटेलाइट से खुलासा
ऑफिसर को बचाने नहीं ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने ट्रंप ने भेजा था फाइटर जेट? सैटेलाइट से खुलासा
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को शेयर करनी होगी अपनी लोकेशन, डोप टेस्ट भी होगा; NADA का फैसला
महाराजा लुक में BMW से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में घुसा था अंजान शख्स,ऐसे खुली पोल
महाराजा लुक में BMW से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में घुसा था अंजान शख्स,ऐसे खुली पोल
Assembly Election 2026 Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
Live: क्या कांग्रेस चुनाव के बाद सीटें कम पड़ने पर TMC को देगी समर्थन? अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
परिसीमन से बदलेगा पंजाब और हरियाणा का सियासी संतुलन? सुखबीर सिंह बादल के बयान ने मचाई खलबली
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Apple ने दी थी Grok को ऐप स्टोर से हटाने की धमकी, यहां जान लें क्या है पूरा मामला
Balcony Pigeon Control Tips: आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
आपके घर की बालकनी को कबूतरों ने बना लिया है घर, जानें आसानी से भगाने का तरीका
Embed widget