एक्सप्लोरर

टेस्ट में विराट कोहली का ये रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पाएंगे जो रूट, जानें किस रिकॉर्ड की हो रही बात

जो रूट ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में 38वां शतक लगाकर इतिहास रच दिया. रूट ने टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. लेकिन विराट कोहली का एक रिकॉर्ड है, जो वो कभी नहीं तोड़ पाएंगे.

जो रूट ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन, शुक्रवार को शतक लगाकर इतिहास रच दिया. रूट ने इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े. वो अब टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इसी के साथ वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने. रूट आगे भी अभी टेस्ट क्रिकेट में कई और रिकॉर्ड तोड़ेंगे. लेकिन भारतीय दिग्गज विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है, जो रूट कभी नहीं तोड़ पाएंगे.

कोहली का ये रिकॉर्ड कभी नहीं तोड़ पाएंगे रूट

रूट टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के तौर पर कोहली से काफी आगे निकल चुके हैं. लेकिन वो कप्तानी में कोहली से काफी पीछे हैं. कप्तान के तौर पर कोहली ने रूट से ज्यादा मैच जीते हैं. वहीं कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी कोहली, रूट से आगे हैं. यही एक रिकॉर्ड है, जो रूट कभी भी नहीं तोड़ पाएंगे. क्योंकि रूट अब इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ चुके हैं. वहीं कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

कप्तान के तौर पर कोहली का रिकॉर्ड

कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिनमें टीम इंडिया 40 मौकों पर विजयी रही. वहीं सिर्फ 17 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 11 मैच ड्रॉ रहे हैं. इस दौरान कोहली का जीत प्रतिशन लगभग 59 का रहा है.

कप्तान के तौर पर कोहली का बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन रहा है. कोहली ने कप्तान के तौर पर टेस्ट मैच में लगभग 55 की औसत से 5864 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 7 दोहरे शतक जड़े हैं.

कप्तान के तौर पर रूट का रिकॉर्ड

रूट ने 64 मैचों में इंग्लैंड टीम की कप्तानी की है. इस दौरान उन्होंने 27 मैच कप्तान के तौर पर जीते हैं. वहीं 26 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. जबकि 11 मैच ड्रॉ रहा है. रूट का कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत लगभग 43 का रहा है.

कप्तान के तौर पर रूट ने लगभग 47 की औसत से 5295 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक और 14 शतक लगाए हैं. रूट का कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी में भी कोहली से पीछे ही रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Joe Root Records: मैनचेस्टर में जो रूट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पोंटिंग-द्रविड़ समेत बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget