एक्सप्लोरर

Joe Root Records: मैनचेस्टर में जो रूट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पोंटिंग-द्रविड़ समेत बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ा

Joe Root Records At Manchester Test: जो रूट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आज एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़े रहे हैं. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं.

Joe Root Records At Manchester: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने मैनचेस्टर के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. रूट ने आज एक ही शतक के साथ कई महा रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं जो रूट के वो पांच रिकॉर्ड, जिनसे क्रिकेट के महा रिकॉर्ड टूट गए और नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बने.

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में जो रूट टी-ब्रेक तक 121 के स्कोर पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 13,380 रन हो गए हैं. रूट ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है. पोटिंग के टेस्ट में 13,378 रन हैं. रूट इस मैच में 31 रन बनाने के साथ ही भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस से आगे निकले थे. इस लिस्ट में टॉप पर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन बना चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट की 38वीं सेंचुरी

जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का ये 38वां शतक लगाया है. इस शतक के साथ ही उन्होंने टेस्ट में श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है. रूट ने ये 38 शतक 157 मैचों की 286 पारियों में लगाए हैं. वहीं संगकारा 134 मैच की 233 पारियों में 38 शतक लगा चुके हैं. इस लिस्ट में भी टॉप पर भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन के नाम टेस्ट में 51 शतक हैं.

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

जो रूट के टेस्ट में 38 शतक में से 12 सेंचुरी भारत के खिलाफ लगाई हैं. मैनचेस्टर में शतक के साथ ही वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ 11 शतक लगा चुके हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

जो रूट टेस्ट में 50 से ज्यादा रन 104 बार बना चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस दोनों ही 103 बार 50 से स्कोर के पार पहुंचे थे. इस लिस्ट में भी भारत के सचिन तेंदुलकर नंबर वन है. सचिन टेस्ट में 119 बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

ओल्ड ट्रैफर्ड में 1000 रन पूरे

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. रूट इस मैदान पर 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें

IND VS ENG: अब वो समय चला गया जब..., कुलदीप का चयन ना होने पर भड़का दिग्गज; गौतम गंभीर पर उतारा गुस्सा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
6,6,6,6,4,4,4,4..., पहली इंटरनेशनल फिफ्टी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; सब पीछे छूटे
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget