एक्सप्लोरर

जो रूट अपने प्रदर्शन से खुश नहीं, कहा- यह काम करना है अभी बाकी

जो रूट इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रूट ने श्रीलंका और इंडिया के खिलाफ दोहरे शतक जड़े हैं. इसके बावजूद रूट अपने प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं हैं.

इस साल टेस्ट क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बनाए हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे जो रूट अभी भी अपने प्रदर्शन से ज्यादा खुश नहीं हैं. रूट ने कहा कि बल्ले से उनका बेस्ट आना अभी बाकी है और करियर के अपने दूसरे चरण में वह और बेहतर करना चाहते हैं. 

रूट का कहना है कि वह अपने करियर के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं. रूट ने डेली मेल से कहा, " निश्चित रूप से मुझे लगता है कि बल्ल से मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है. मैं चाहता हूं कि इस विंटर की शुरूआत की तरह और भी सीरीज हों, और ऐसे बड़े शतक लगाउं जो सीरीज जीतने में मदद कर सके. मैं अपने करियर के अगले चरण को शिखर पर पहुंचाना चाहता हूं."

रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को दो जून से न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसके बाद उसे भारत के साथ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड की टीम इसके बाद आठ दिसंबर से एशेज सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी.

दो दोहरे शतक लगा चुके हैं जो रूट

रूट ने श्रीलंका और भारत दौरे पर लगातार टेस्ट मैचों में 228, 186 और 218 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने कहा कि भारत के हाथों हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम ऊपर की ओर बढ़ रही है और टेस्ट टीम के रूप में आगे बढ़ रही है.

कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने पिछले एक साल में काफी अच्छा किया है और अब मैं चीजों को अच्छी तरह से संभाल लेता हूं. जिस तरह से भारत (टेस्ट सीरीज) समाप्त हुआ, उससे मैं निश्चित रूप से निराश था, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टेस्ट टीम के रूप में काफी प्रगति कर रहे हैं."

जो रूट अब तक 103 टेस्ट खेल चुके हैं और उन्होंने 20 शतक लगाए हैं. रूट टेस्ट क्रिकेट में 8500 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

IPL 2021: बाकी मैचों से बाहर रह सकते हैं केन विलियमसन, राशिद खान समेत कई बड़े खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget