एक्सप्लोरर

ENG vs SL: रोहित शर्मा से आगे निकले जो रूट, शतकों का खास रिकॉर्ड किया अपने नाम; विराट कोहली से अब भी कोसों दूर

Joe Root 33rd Test Century: जो रूट ने जानिए कैसे शतकों के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. मगर विराट कोहली उन सबसे बहुत आगे चल रहे हैं.

Joe Root Surpasses Rohit Sharma Most International Centuries: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स मैदान में खेला जा रहा है. इंग्लैंड टीम पहले बैटिंग कर रही है, जहां जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 33वां शतक ठोक डाला है. वो अब क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक शतकीय पारी खेलने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.

रोहित शर्मा से आगे निकले जो रूट

जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ भिड़ंत में अपने टेस्ट करियर का 33वां शतक लगाया है. इसके अलावा उन्होंने वनडे फॉर्मेट में भी 16 शतक लगाए हुए हैं, जिससे उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की संख्या कुल 49 पर जा पहुंची है. दूसरी भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 सेंचुरी हैं. रोहित ने वनडे मैचों में 31, टेस्ट करियर में 12 और टी20 मैचों में भी 5 शतकीय पारी खेली हैं. इससे उनके कुल शतकों की संख्या 48 है.

टेस्ट में सबसे आगे जो रूट

जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बनने से महज एक शतक दूर हैं. वो सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में एलिस्टर कुक के बराबर आ गए हैं, क्योंकि उन्होंने भी अपने टेस्ट करियर में कुल 33 शतक लगाए थे. बता दें कि इन दोनों के अलावा टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का कोई अन्य बल्लेबाज 30 या उससे अधिक सेंचुरी नहीं लगा पाया है. उनसे पीछे केविन पीटरसन हैं, जिनके नाम टेस्ट मैचों में 23 शतक हैं.

इंटरनेशनल रिकॉर्ड में विराट कोहली बहुत आगे

मौजूदा क्रिकेटरों की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतकों के साथ टॉप पर विराजमान हैं. इस सूची में विराट के बाद जो रूट (49) का ही नंबर आता है और उनके बाद यानी तीसरा स्थान रोहित शर्मा (48) के पास है.

यह भी पढ़ें:

भारत में नीरज चोपड़ा को नहीं मिला, मगर पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अरशद नदीम को दिया ये सम्मान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget