एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खेलेंगे? सवाल का गोल-मोल जवाब दे गए जय शाह

Jay Shah On Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं है. बीसीसीआई सचिव जय शाह के एक बयान ने इस मामले पर और सस्पेंस बढ़ा दिया है.

Rohit Sharma, T20 WC 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ज्यादा वक्त बाकी नहीं है. आईपीएल के ठीक बाद जून में यह टूर्नामेंट खेला जाना है. ऐसे में अभी से इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के सेलेक्शन की बातें होने लगी हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे? 

यह सवाल इसलिए भी बार-बार सामने आ रहा है क्योंकि पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से हिटमैन ने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेला है. अभी तक तो यह था कि वह वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करने के कारण क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से दूर थे लेकिन अब जब वर्ल्ड कप खत्म हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी रोहित नहीं है तो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर पर सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं.

रोहित के बारे में क्या बोले जय शाह?
रोहित शर्मा से जुड़ा सवाल जब बीसीसीआई सचिव जय शाह से पूछा गया तो उन्होंने भी साफ-साफ जवाब नहीं दिया. वह इस मामले पर गोल-मोल जवाब देते नजर आए. महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में शनिवार (9 दिसंबर) को हुए ऑक्शन के इतर जय शाह जब मीडिया से बात कर रहे थे तो उनसे रोहित शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप में जगह को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर जय शाह ने कहा, 'इस मामले में एकदम अभी स्पष्टता की जरूरत क्या है? यह जून में शुरू होना है. उससे पहले हमारे पास आईपीएल है, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी है.'

रिव्यू मीटिंग में हिटमैन ने अधिकारियों से पूछा था सवाल
रोहित शर्मा ने हाल ही में संपन्न हुए वर्ल्ड कप में लाजवाब बल्लेबाजी की थी. हालांकि उनका हालिया टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. वह आईपीएल में भी पिछले दो सीजन में कुछ खास जलवा नहीं बिखेर पाए हैं. ऐसे में समझा जा रहा है कि हिटमैन का टी20 इंटरनेशनल करियर अब आखिरी पड़ाव पर है. रोहित के साथ ही विराट कोहली के भी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के आसार कम नजर आ रहे हैं. उनके स्ट्राइक रेट को टी20 क्रिकेट के लिहाज से परफेक्ट नहीं माना जा रहा है.

हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया था कि वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई के साथ एक रिव्यू मीटिंग में रोहित शर्मा ने अधिकारियों से साफ-साफ पूछा था कि क्या वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए BCCI की योजनाओं में शामिल हैं तो इस पर अधिकारियों और कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी ने हामी भरी थी.

यह भी पढ़ें...

Big Bash league: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग हुई शर्मसार, खराब पिच के कारण 7वें ओवर में ही रद्द करना पड़ा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget