एक्सप्लोरर

Bumrah vs Root: जसप्रीत बुमराह vs जो रूट, अब तक कौन किस पर भारी? हैरान कर देंगे आंकड़े

Bumrah vs Root: 20 जून से शुरू हो रही भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले जानिए जसप्रीत बुमराह और जो रूट की टक्कर में विजेता कौन बना है?

Jasprir Bumrah vs Joe Root: भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने वाली है. करीब डेढ़ महीने तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे. एक समय था जब विराट कोहली बनाम जेम्स एंडरसन का बैटल (Virat Kohli vs James Anderson) चर्चा का विषय बना होता था. मगर आगामी सीरीज में जो रूट और जसप्रीत बुमराह की भिड़ंत पर सबकी नजरें टिकी होंगी. बुमराह भारतीय गेंदबाजी अटैक को लीड कर रहे होंगे, वहीं जो रूट इंग्लैंड की बैटिंग यूनिट की अगुआई कर रहे होंगे.

बुमराह vs रूट: हेड टू हेड बैटल

अब तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जो रूट और जसप्रीत बुमराह 24 टेस्ट मैचों में आमने-सामने आए हैं. अब तक बुमराह, रूट पर हावी रहे हैं. इंग्लैंड के 'रिकॉर्ड ब्रेकर' कहे जाने वाले जो रूट ने अब तक जसप्रीत बुमराह की 559 गेंदों का सामना किया है, जिनमें रूट सिर्फ 286 रन बना पाए हैं. टेस्ट फॉर्मेट में जो रूट का कुल औसत 50.80 का है, लेकिन बुमराह के खिलाफ उनका एवरेज घटकर सिर्फ 31.77 का रह जाता है. बुमराह अब तक इंग्लैंड के इस धुरंधर बल्लेबाज को 9 बार आउट कर चुके हैं.

जसप्रीत बुमराह और जो रूट की पहली बार टक्कर तब हुई जब 2018 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था. उस सीरीज में बुमराह की 127 गेंदों का सामना करते हुए रूट ने सिर्फ 44 रन बनाए और 2 बार आउट भी हुए थे. वहीं 2021 की सीरीज में बुमराह ने रूट को पूरिन तरह डॉमिनेट किया और उन्हें 3 बार आउट किया था. वहीं 2024 में हुई भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी बुमराह ने जो रूट का विकेट 3 बार झटका था.

केवल पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ही वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट में जो रूट को जसप्रीत बुमराह से ज्यादा बार आउट किया है. कमिंस ने उन्हें 11 बार और हेजलवुड ने रूट का विकेट 10 बार लिया है.

यह भी पढ़ें:

MS Dhoni: फिर बरसे योगराज सिंह, बातों-बातों में एमएस धोनी पर तीखा प्रहार; बोले- एक आदमी के लिए...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget