एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: टीम इंडिया के कंडीशनिंग कैंप से जुड़े बुमराह और तिलक वर्मा, नहीं होगा दोनों का यो-यो टेस्ट

Team India: भारतीय टीम एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले 6 दिन का कंडीशनिंग कैंप कर्नाटक के अलूर में कर रही है. इस बीच अब टीम से जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा भी जुड़ गए हैं.

Jasprit Bumrah & Tilak Varma Have Joined Team India: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान होने के बाद 23 अगस्त से कर्नाटक के अलूर में 6 दिवसीय कंडीशनिंग कैंप चल रहा है. इसमें टीम के अधिकतर खिलाड़ी जुड़ गए थे, लेकिन आयरलैंड के दौरे पर टी20 सीरीज खेलने गए जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा नहीं जुड़ पाए थे. अब यह सभी खिलाड़ी वापस स्वदेश लौट आए हैं और टीम के साथ जुड़ गए हैं.

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का कंडीशनिंग कैंप के शुरू होने के साथ सबसे पहले फिटनेस टेस्ट लिया गया जिसमें सभी ने यो-यो टेस्ट को पास करने के साथ अपनी फिटनेस का प्रमाण दिया. वहीं आयरलैंड के दौरे से लौटे बुमराह और तिलक वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट नहीं जाएगा.

जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय के बाद आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की थी. इस दौरान उनकी फिटनेस को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी. बुमराह सहित आयरलैंड के दौरे से लौटे अन्य खिलाड़ियों ने पहले ही यो-यो टेस्ट को पास कर लिया था, इसी कारण अब उनका फिर से यह फिटनेस टेस्ट नहीं लिया जाएगा.

जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन पर रहने वाली सभी की नजरें

टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के साथ बुमराह ने खुद को साबित तो किया लेकिन अब आगामी वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी फिटनेस का असली इम्तिहान आगामी एशिया कप में होने जा रहा है. बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 जुलाई महीने में खेला था. ऐसे में अब पूरी तरह फिट होने के बाद वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं इस पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. टीम इंडिया आगामी एशिया कप के लिए 29 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी और टीम को अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेलना है.

 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: क्या वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव टी20 की तरह कामयाब होंगे? खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
LIVE: टी-ब्रेक तक भारत ने बनाए 197/1, शतक के करीब पडिक्कल
LIVE: टी-ब्रेक तक भारत ने बनाए 197/1, शतक के करीब पडिक्कल

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget