एक्सप्लोरर

T20 World Cup: क्या बीसीसीआई की जल्दबाजी के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह?

जसप्रीत बुमराह को एशिया कप के बाद टीम में वापस बुलाया गया था. लेकिन दो मैच खेलने के बाद ही बुमराह दोबारा चोटिल हो गए.

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पीठ में दर्द की समस्या के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बुमराह का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका है. हालांकि बुमराह के बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल इस बात को लेकर है कि क्या जसप्रीत बुमराह को टीम में वापस लाने के मामले में बीसीसीआई ने जल्दबाजी की है.

दरअसल, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो गए थे. इस चोट के चलते बुमराह एशिया कप का हिस्सा नहीं बन पाए. इस दौरान हालांकि बुमराह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस में काम कर रहे थे. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनज़र जसप्रीत बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में वापस बुलाया गया.

हालांकि जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने. बुमराह ने दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में हिस्सा लिया था. लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से भी बुमराह बाहर हो गए. बीसीसीआई ने बुमराह की फिटनेस पर अपडेट जारी करते हुए बताया था कि पीठ के दर्द की वजह से बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला नहीं खेल पाए.

वापसी करने में लग सकता है 6 महीने का समय

ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि अगर जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए थे तो उन्हें टीम में वापस क्यों लिया गया. बीसीसीआई अगर टीम में वापस बुलाने की वजह से बुमराह को अपने फिटनेस पर काम करने के लिए 20 दिन का वक्त और देती तो क्या है उनके लिए और टीम इंडिया के लिए बेहतर नहीं रहता. लेकिन बीसीसीआई की जल्दबाजी के चलते बुमराह अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं.

बुमराह के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. 2019 में भी बुमराह पीठ के दर्द की वजह से टीम के बाहर हो गए थे. तब भी बुमराह को टीम में वापसी करने के लिए लंबा वक्त लगा था. अब भी ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि बुमराह को टीम में वापसी करने में करीब 6 महीने का वक्त लग सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी बन सकते हैं बुमराह का रिप्लेसमेंट, रेस में सिराज भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget