एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah Reveals Secrets: Jasprit Bumrah ने ऐसे सीखी यॉर्कर गेंदबाजी करने की कला, क्या जानते हैं आप ?

Jasprit Bumrah: तेज गेंदबाज भारतीय टीम की तरफ से अब तक 24 टेस्ट, 67 वनडे और 50 टी-20 खेल चुके हैं.

Jasprit Bumrah Secrets: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. तेज गेंदबाज भारतीय टीम की तरफ से अब तक 24 टेस्ट, 67 वनडे और 50 टी-20 खेल चुके हैं. हाल ही में बुमराह ने टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे किये हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी घातक यॉर्कर से विकेट चटकाए. वह टी-20 और वनडे में भी वह अपनी शानदार यॉर्कर से बल्लेबाजों को परेशान करते आ रहे हैं. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कुछ समय पहले "व्हाट द डक" के एक एपिसोड में नजर आये थे, जहां उन्होंने कई दिलचस्प चीजों का खुलासा किया.

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने "व्हाट द डक" के एक एपिसोड में विक्रम सथाये को बताया कि उनका यॉर्कर फेंकना कैसे शुरू हुआ. गुजरात के इस तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि वह पाकिस्तानी गेंदबाजों के वीडियो देखते थे और बचपन में उन्हें लगता था कि यॉर्कर ही विकेट लेने का एकमात्र विकल्प है. इसलिए, वह कोशिश करते थे और अपने घर की दीवार के निचले हिस्से में गेंद को फेंकने का प्रयास करते थे और इस तरह उन्होंने यॉर्कर गेंदबाजी करने की कला सीखना शुरू किया.

जब इंटरव्यू के दौरान विक्रम सथाये ने उनसे पूछा कि उन्होंने वसीम अकरम की तरह यॉर्कर गेंदबाजी के लिए बहुत प्रैक्टिस और फोक्स में से क्या किया? बुमराह ने कहा, "नहीं, मैंने इनमें से कोई भी काम नहीं किया. मैंने अपना क्रिकेट शुरू किया टेलीविजन देखकर. मैं पूरे दिन, हर समय क्रिकेट देखता था. मैं जो करता था, मैं उनके (पाकिस्तान के गेंदबाजों के) वीडियो देखता था क्योंकि वे उस समय गेंदबाजी के किंग थे. इसलिए मैं सोचता था कि उन्हें यॉर्कर पर विकेट मिल रहे हैं. इसलिए मैंने हमेशा एक बच्चे के रूप में सोचा था कि अगर मुझे विकेट लेना है तो यॉर्कर ही एकमात्र विकल्प है.

उन्होंने कहा कि जब आप बच्चे होते हैं, तो आप हमेशा बाहर जाकर खेल नहीं सकते हैं. इसलिए गर्म दोपहर के दौरान, हमारे पास एक बड़ा हॉल था. मैं वहां दीवार के आधार पर हिट करने की कोशिश करता था. यदि आप वहां गेंदबाजी करते हैं और कोई शोर नहीं होगा तो आप अधिक समय तक खेल सकते हैं. क्योंकि, यदि आप शोर करते हैं, तो आपकी मां बाहर आ जाएगी और आपको पीटा जाएगा. तो फिर मैंने टेनिस बॉल और रबर बॉल से खेलना शुरू किया. इसलिए मैंने इस तरह से गेंदबाजी की.

ये भी पढ़ें:

Ishant Sharma Reveals Secrets: जब भारतीय तेज गेंदबाज Ishant Sharma को लंबे बालों के कारण मिली थी सजा

CPL 2021: Gayle और Bravo की St Kitts and Nevis Patriots बनी नई विजेता, फाइनल में Saint Lucia Kings को हराया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget