एक्सप्लोरर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू करेंगे रिहैब

Jasprit Bumrah: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अहम अपडेट सामने आया, जिसमें बताया कि वह रिहैब शुरू कर सकते हैं.

Jasprit Bumrah Fitness Update Before Champions Trophy 2025: जसप्रीत बुमराह के फिट होने का भारतीय फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इसके बाद मेन इन ब्लू को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेना है, जिसके लिए जसप्रीत बुमराह का पूरी तरह से फिट होना काफी अहम होगा. अब टूर्नामेंट से पहले बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया, जिसमें बताया कि वह रिहैब शुरू करेंगे. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बुमराह अब फिजिकल एक्टिविटी यानी कुछ जिम और लाइट बॉलिंग शुरू कर सकते हैं. बुमराह अगले 1 या 2 दिन में फिजिकल एक्टिविटी की शुरुआत कर सकते हैं. 

बता दें कि सभी टीमों के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए फाइनल स्क्वॉड सबमिट करने के लिए 11 फरवरी आखिरी तारीख होगी. रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि अगर बीसीसीआई बुमराह की फिटनेस के लिए इंतजार करता है, तो इसमें हैरानी वाली बात नहीं होगी. भारतीय बोर्ड ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पांड्या के साथ भी ऐसा ही किया था. 

रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया, "अगर 1 फीसद चांस भी है, तो बीसीसीआई इंतजार कर सकता है. उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ भी ऐसा ही किया क्योंकि रिप्लेसमेंट के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा को लेने से पहले उन्होंने करीब दो हफ्तों तक इंतजार किया था. यहां तक ​​कि जब शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित थे, तब भी उनके पास रिप्लेसमेंट की तलाश करने का कोई ऑप्शन नहीं था."

आगे कहा गया, "हां वो दो घटनाएं अभियान के दौरान हुई थीं. लेकिन बुमराह के साथ अप्रोच अलग नहीं हो सकती है. यह सिर्फ टीम सबमिट करने की डेडलाइन है और अगर वह फिटनेस हासिल करने में असफल रहते हैं तो वे बाद में किसी रिप्लेसमेंट की मांग के लिए इवेंट तकनीकी समिति से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं."

टेस्ट सीरीज में चोटिल हुए थे बुमराह 

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेली थी. सीरीज के आखिरी मुकाबले में बुमराह को बैक में समस्या हुई थी, जिसके बाद वह मैदान के बाहर चले गए थे. इसके बाद से बुमराह ने अब तक टीम इंडिया के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG 2nd ODI: रोहित शर्मा के फैन हुए जोस बटलर, इंग्लिश कप्तान को टीम में खली 'मैच विनर' की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
पैट कमिंस ने सरेआम उड़ाया इंग्लैंड का मजाक, वायरल वीडियो से मची सनसनी
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget