एक्सप्लोरर

World Cup 2019: बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं ये 5 तेज गेंदबाज

इंग्लैंड में 30 मई से शुरु हो रहे क्रिकेट विश्व कप में ये पांच तेज गेंदबाज किसी भी टीम के लिए सिर दर्द बन सकते हैं.

वनडे क्रिकेट में दो नई गेंदों के आने से मुकाबला ज्यादातर बल्लेबाजों के पक्ष में चला गया है. तेज गेंदबाज अब रिवर्स स्विंग से ज्यादा विकेट नहीं ले पा रहे हैं, जैसा कि 1990 और 2000 की शुरुआत में होता था. इस कारण से पिछले कुछ सालों से 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनने लगा है. इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में वहां की सूखी पिचें और गर्म मौसम, तेज गेंदबाजों के लिए और ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है. लेकिन कुछ ऐसे भी तेज गेंदबाज हैं, जो आगामी विश्व कप में बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकते हैं. जसप्रीत बुमराह (भारत) मौजूदा समय में कई लोगों की नजर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बुमराह तीसरी बार भारत को विश्व कप जीताने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बुमराह को डेथ ओवरों का विशेषज्ञ माना जाता है. उनका अनऑर्थोडोक्स एक्शन और गति तथा उछाल, बल्लेबाजों को दबाव में ला सकता है. बुमराह हाल में आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 16 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे. कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) नवंबर 2015 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से रबाडा ने अपनी गति, उछाल और स्विंग से टीम को कई मौकों पर विकेट निकाल के दिए हैं. उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मैचो में 25 विकेट चटकाए थे. रबाडा अभी चोट से वापसी कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका को अगर अपने ऊपर लगे चोकर के धब्बे को हटाना है तो रबाडा के साथ-साथ डेल स्टेन और क्रिस मोरिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) बांए हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क ऑस्ट्रेलिया को खिताब बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वह पिछले विश्व कप में 22 विकेटों के साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. हालांकि विश्व कप के बाद से वह अपने प्रदर्शन को दोहराने में विफल रहे हैं. पिछले चार साल के दौरान वह कई बार चोटिल हुए हैं. ट्रेंट बाउल्ट (न्यूजीलैंड) कीवी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज बाउल्ट ने पिछले विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था और वह स्टॉर्क के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. बाउल्ट, दुनिया के किसी भी पिच पर अपनी गेंदों को दोनों ओर घुमाने की क्षमता रखते हैं. हालांकि हाल के समय में उनके फॉर्म में गिरावट देखने को मिली है. हसन अली (पाकिस्तान) 2017 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 13 विकेट लेकर पाकिस्तान को चैंपियन बनाने वाले अली किसी भी समय कप्तान सरफराज अहमद को विकेट दिला सकते हैं. उन्होंने 44 मैचों में अबतक 77 विकेट हासिल किए हैं और कोच मिकी आर्थर तथा सरफराज को उम्मीद है कि अली चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन को विश्व कप में भी दोहराने में कामयाब हो पाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget