एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह कब करेंगे वापसी? जानिए क्या है उनकी इंजरी के ताजा अपडेट

Jasprit Bumrah: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पीठ की सर्जरी सफल हो गई है. वह बहुत जल्द भारत आकर एनसीए में जुड़ सकते हैं.

Jasprit Bumrah Injury Update: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त से अपनी पीठ के चोट से परेशान चल रहे हैं. इसी परेशानी को दूर करने के लिए हाल ही में उन्होंने अपनी पीठ की सर्जरी न्यूजीलैंड में जाकर कराई थी. इस सर्जरी के बाद कहा जा रहा है कि बुमराह कम से कम अभी 6 महीने और क्रिकेट से दूर रहेंगे. हालांकि बीसीसीई भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले बुमराह की वापसी कराना चाहती है. अब खबर भी यह सामने आ रही है कि बुमराह बहुत जल्द एनसीए में लौटने वाले हैं.

बुमराह की क्या है इंजरी अपडेट
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि ‘बुमराह की पीठ अभी नाजुक स्थिति में है. वहीं पिछली बार बुमराह की वापसी जल्दबाजी में की गई थी. क्योंकि वह उस वक्त पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे. इसलिए गेंदबाजी के समय उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. पर इस बार हम इसे लेकर काफी गंभीर हैं क्योंकि गलत कॉल उनके करियर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है’.

वहीं रिपोर्ट के अनुसार बुमराह इस महीने के अंत में नहीं तो अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में भारत वापसी कर सकते हैं. इसके बाद उनकी रिकवरी के लिए एनसीए पूरा प्लान बनाएगी. आपको बता दें कि बुमराह आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं.  

कब तक होगी बुमराह की वापसी
बुमराह की वापसी कब होगी अभी यह कहना मुश्किल है. इनसाइटस्पोर्ट्स से एक सीनियर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि ‘बुमराह की वापसी की तारीख बताना अभी मुश्किल है. जब एक बार वह सर्जरी से ठीक हो जाएगा तो वह रिहैब से गुजरेगा और रिहैब खत्म होने पर ही हमें पता चल सकेगा कि वह कब तक वापसी कर सकता है’.

गौरतलब है कि इस बार वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन भारत में होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया अपने इस स्टार तेज गेंदबाज को वर्ल्ड कप से पहले फिट होना देखना चाहती है. बुमराह टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं. वह वर्ल्ड कप में भारत के जीत के सबसे बड़े प्लेयर बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

MI-W vs UPW-W: एलिमिनेटर मैच में आज मुंबई इंडियंस की यूपी वारियर्स से टक्कर, जानें कौन टीम जीत सकती है मैच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget