एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: बुमराह ने चेन्नई में कर दिया कारनामा, 400 इंटरनेशनल विकेट लेकर रचा इतिहास

India vs Bangladesh 1st Test: जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में कहर बरपा दिया. उन्होंने 400 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं.

India vs Bangladesh 1st Test: जसप्रीत बुमराह ने भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शानदार बॉलिंग की है. बुमराह ने इस मुकाबले के जरिए 400 इंटरनेशनल विकेट पूरे कर लिए हैं. वे भारत की ओर से 400 या इससे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज हैं. बुमराह ने पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही वे एक खास लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं.

बुमराह ने भारत के लिए अभी तक 196 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान 227 पारियों में खबर लिखने तक 400 विकेट झटके. बुमराह का एक पारी में 19 रन देकर 6 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. बुमराह ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में भी घातक गेंदबाजी की है. 

बुमराह ने तोड़ा भज्जी का रिकॉर्ड -

बुमराह ने हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने भारत के लिए सबसे कम पारियों में 400 विकेट लेने के मामले में भज्जी को पीछे छोड़ दिया है. बुमराह ने 227 पारियों में यह कारनामा किया है. जबकि हरभजन ने 237 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन टॉप पर हैं. उन्होंने 216 पारियों में 400 विकेट ले लिए थे. जबकि कपिल देव ने 220 पारियों में 400 विकेट पूरे किए थे.

तेज गेंदबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर बुमराह -

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह छठे नंबर पर आ गए हैं. कपिल देव इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने 687 विकेट झटके हैं. जहीर खान 610 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. जवागल श्रीनाथ तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 551 विकेट लिए हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह का कहर -

जसप्रीत बुमराह ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान दमदार गेंदबाजी की. उन्होंने खबर लिखने तक 8 ओवरों में 34 रन देकर 3 विकेट झटके हैं. इस दौरान 1 मेडन ओवर भी निकाला है. बुमराह ने शदमन इस्लाम, मुशफिकुर रहीम और हसन महमूद को आउट किया.

 

यह भी पढ़ें : IND vs BAN 1st Test: 'रफ्तार का शिकार' बना बांग्लादेश, चेन्नई में आकाश दीप-बुमराह के साथ सिराज ने काटा गदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
सचिन के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ 483 रन दूर विराट कोहली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान
CSK के स्टार ने लगाया 97 मीटर लंबा छक्का, 'नो-लुक' शॉट देख दुनिया हैरान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget