एक्सप्लोरर

IND vs BAN 1st Test: 'रफ्तार का शिकार' बना बांग्लादेश, चेन्नई में आकाश दीप-बुमराह के साथ सिराज ने काटा गदर

IND vs BAN 1st Test Chennai: बांग्लादेश ने 40 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए. इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया. बुमराह, आकाश दीप और सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की.

IND vs BAN 1st Test Chennai: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेश की हालत खराब कर दी. बांग्लादेश ने चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में 40 रनों के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए. इस दौरान आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी की. बांग्लादेशी टीम पर भारत की रफ्तार भारी पड़ गई. उसके शुरुआती पांच विकेट तेज गेंदबाजों ने ही लिए. मोमिनुल हक तो खाता तक नहीं खोल पाए. जबकि मुशफिकुर रहीम 8 रन और नजमुल हुसैन शंटो 20 रन बनाकर आउट हुए.

भारत की ओर से खबर लिखने तक बुमराह और आकाश दीप ने 2-2 विकेट लिए. वहीं सिराज ने भी एक विकेट लिया. बुमराह ने मुशफिकुर और शदमन इस्लाम को आउट किया. बुमराह 13वां ओवर लेकर आए. उन्होंने पांचवीं गेंद पर मुशफिकुर को आउट कर दिया. वे केएल राहुल को कैच थमा बैठे. रहीम 8 रन बनाकर आउट हुए. जबकि शदमन 2 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद सिराज को भी एक विकेट मिला. उन्होंने कप्तान नजमुल को शिकार बनाया. वे 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 30 गेंदों में 3 चौके लगाए.

आकाश दीप के आगे जाकिर-मोमिनुल ने टेके घुटने -

आकाश दीप काफी लय में हैं. उन्होंने एक ही ओवर में दो विकेट ले लिए. जाकिर हसन 3 रन और मोमिनुल हक खाता तक नहीं खोल पाए. वे पहली ही गेंद पर आउट हो गए. आकाश दीप ने खबर लिखने तक 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट लिए.

भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर -

टीम इंडिया की ओर से शुरुआती पांचों विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए. बुमराह ने 6 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट लिए. आकाश दीप ने 2 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने 7 ओवरों में 19 रन देकर 1 विकेट लिया. उन्होंने भी एक मेडन ओवर निकाला.

 

 

यह भी पढ़ें : IND vs BAN 1st Test: बांग्लादेश पर कहर की तरह टूटे आकाश दीप, चेन्नई टेस्ट में झटके लगातार दो विकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget