एक्सप्लोरर

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम एलान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है. टीम में जेम्स नीशम और तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल की वापसी हुई है.

श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए जेम्स नीशम और तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल की न्यूजीलैंड की टीम में वापसी हुई है. यह दोनों खिलाड़ी एक साल से भी अधिक समय के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं. सीरीज का पहला वनडे मैच तीन जनवरी को माउंट मौनगानुई में खेला जाएगा.

इस अहम सीरीज के लिए टॉम लेथम को आराम दिया गया है और उनकी जगह टिम सेफर्ट को टीम में शामिल किया गया है. सेफर्ट श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ वनडे क्रिकेट में डेब्यू करेंगे. इसके अलावा कॉलिन डे ग्रैंडहोम को भी आराम दिया गया है.

नीशम ने करीब 18 महीने से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी के कारण उन्हें टीम में जगह दी गई. उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी घरेलू टूर्नामेंट में 63.87 की औसत से कुल 503 रन बनाए और 13 विकेट भी झटके. उनका स्ट्राइकर रेट 111 का रहा.

ब्रेसवेल को अक्टूबर एवं नवंबर के महीने में इंडिया-ए के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण टीम में जगह दी गई.

चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा, "डग और जिमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और हाल में इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके यह दर्शाया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हैं."

टीम : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, कॉलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हेनरी निकोल्स, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget