एक्सप्लोरर

ENG vs WI: एशेज हार के बाद इंग्लैंड ने बदल दी आधी टीम, विंडीज दौरे से ब्रॉड-एंडरसन समेत आठ खिलाड़ी बाहर

ENG vs WI Test Series: एशेज सीरीज में इंग्लैंड की टीम को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में एंडरसन और ब्रॉड कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे.

West Indies Tour of England: एशेज में मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड की टीम (England Test Team) में आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बड़ा बदलाव हुआ है. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपने दो दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) और स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) को टीम स्क्वॉड से बाहर कर दिया है. इन दो गेंदबाजों के साथ ही 6 अन्य खिलाड़ियों को भी टीम में जगह नहीं दी गई है. यानी हाल ही में एशेज खेलने वाले आठ इंग्लिश खिलाडियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

इंग्लैंड क्रिकेट की चयन समिति ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. इंग्लैंड की टीम मार्च में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. यहां इंग्लिश टीम तीन टेस्ट मैच खेलेगी. पहला टेस्ट मैच 8 मार्च को सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्डेडियम, नॉर्थ साउंड में खेला जाएगा. 

इन दिग्गजों की हुई छुट्टी
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लिश टीम से बाहर हैं. विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और डेविड मलान को भी टीम मैनेजमेंट ने बाहर का रास्ता दिखाया है. इनके साथ ही डोम बेस, सैम बिलिंग्स, रोरी बर्न्स और हसीब हमीद भी वेस्टइंडीज दौरे में इंग्लिश टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

टीम में पहली बार शामिल किए गए ये खिलाड़ी 
डरहम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स लीज और यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को पहली बार टीम में एंट्री मिली है. 28 वर्षीय एलेक्स लीज ने पिछले साल काउंटी चैंपियनशिप में 625 रन बनाए थे. वहीं 24 साल के मैथ्यू ने पिछले सीजन में 19.65 की बॉलिंग औसत से 20 विकेट चटकाए थे.

एंडरसन और ब्रॉड को बाहर करने पर क्या बोले मैनेजिंग डायरेक्टर?
इंग्लैंड क्रिकेट के अंतरिम मैनेजिंग डायरेक्टर एंड्रयू स्ट्रॉस ने इस बड़े बदलाव पर कहा है, 'एशेज में हार के बाद हमें लगा कि एक लाइन ड्रॉ करनी चाहिए. नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड का करियर खत्म हो गया है. इन दोनों गेंदबाजों की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है. आगे नए मैनेजिंग डायरेक्टर और परमानेंट हेड कोच पर निर्भर करेगा कि ये दोनों खिलाड़ी इस गर्मी और इसके बाद टीम का हिस्सा होंगे या नहीं.'

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इंग्लैंड टीम: जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जैक क्रॉउली, मैथ्यू फिशर, बेन फोकस, डैन लॉरेंस, जैक लीच, एलेक्स लीस, साकिब महमूद, क्रैग ओवरटन, मैथ्यू पार्किंसन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

यह भी पढ़ें..

U19 World Cup 2022 में इन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप, अब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार

U19 World Cup 2022 में दमदार रहा टीम इंडिया का पूरा सफर, विपक्षी टीमें नहीं दे पाईं ज़रा भी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: 284 पर समाप्त हुई श्रीलंका की पहली पारी, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget