एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज जाते ही चमके यशस्वी जायसवाल, बेहतरीन पारी खेलकर पेश किया डेब्यू के लिए दावा

IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले यशस्वी जायसवाल ने शानदार फॉर्म दिखाया है. जायसवाल का डेब्यू कंफर्म माना जा रहा है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है. टेस्ट सीरीज में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल का शानदार फॉर्म वेस्टइंडीज दौरे पर भी जारी रखा है. वेस्टइंडीज में खेले गए प्रैक्टिस मैच में जायसवाल ने 54 रन की शानदार पारी खेली.

यशस्वी जायसवाल को चेतेश्वर पुजारा की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है. दरअसल, डब्लूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बीसीसीआई ने भविष्य की टीम बनाने की शुरुआत कर दी है. जायसवाल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को भी वेस्टइंडीज भेजा गया है. लेकिन डेब्यू की रेस में जायसवाल फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ से आगे नज़र आ रहे हैं.

अगर यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका दिया मिलता है तो वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आएंगे. इसके साथ ही शुभमन गिल को नंबर तीन पर शिफ्ट किया जाएगा. यह कदम इसलिए उठाया जाएगा क्योंकि अब मिडिल ऑर्डर के बाकी सीनियर खिलाड़ियों का कैरियर भी ज्यादा नहीं बचा है. ऐसे में शुभमन गिल को ही मिडिल ऑर्डर को संभालना होगा. हालांकि फिलहाल के लिए नंबर चार पर विराट और पांच पर अंजिक्य रहाणे खेलते हुए नज़र आएंगे.

ईशान किशन को भी मिलेगा मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक और अहम बदलाव देखने को मिलेगा. इस सीरीज में ईशान किशन को विकेटकीपर बल्लेबाज के रुप में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है. केएस भरत का बाहर बैठना लगभग तय माना जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह भरत का बल्ले से नाकाम होना है. अब तक खेले गए पांच टेस्ट मैचों में भरत एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं. इसके अलावा किशन का बल्लेबाजी करने का स्टाइल पंत के जैसा ही है जो कि टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget