एक्सप्लोरर

जगमोहन डालमिया की वजह से बचा था शोएब अख्तर का करियर, पूर्व पीसीबी चीफ ने किया खुलासा

शोएब अख्तर अपने एक्शन की वजह से विवादों में रहते थे. इसी वजह से एक वक्त ऐसा आया जब शोएब अख्तर के करियर पर ही सवालिया निशान लग गया था.

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का करियर बचाने में बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे दिवंगत जगमोहन डालमिया ने बड़ी भूमिका निभाई थी. इस बात का खुलासा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ तौकीर जिया ने किया है. तौकिर जिया ने बताया है कि अगर डालमिया मदद नहीं करते तो दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर के करियर पर 2001 में ही लगाम लग जाती.

शोएब अख्तर ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जाने वाले मैच से किया. लेकिन दो साल बाद 1999 में ही अख्तर का गेंदबाजी एक्शन विवादों के घेरे में आ गया और इसकी जांच होने लगी. जगमोहन डालमिया 1997 से लेकर 2000 तक आईसीसी के अध्यक्ष रहे हैं. इसलिए अख्तर के एक्शन की जांच से उनका कनेक्शन जुड़ा.

डालमिया ने दिया सहयोग

तौकिर जिया ने कहा, ''जगमोहन डालमिया आईसीसी में प्रभावी तरीके से अपना पक्ष रखा करते थे. जिस वक्त शोएब अख्तर के गेंदबाजी एक्शन के मामले में जांच चल रही थी तब उन्होंने हमें सहयोग दिया. आईसीसी के कुछ सदस्य अख्तर के एक्शन को गलत बता रहे थे, लेकिन डालमिया अपनी बात पर अड़े रहे.''

जिया ने बताया कि डालमिया की वजह से ही आईसीसी को मानना पड़ा कि अख्तर के दाएं हाथ में जन्म से ही परेशानी रही और इसके बाद उन्हें खेलने दिया गया. बता दें कि जिया ने 1999 से लेकर साल 2003 तक पीसीबी की कमान संभाली है.

इसके साथ ही जिया ने यह भी बताया है कि पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के बीच के मतभेद की वजह से 2003 के विश्व कप में टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. 2003 के वर्ल्ड कप के बाद वसीम अकरम, वकार युनुस और सईद अकरम जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया था.

IPL 2020: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिखाई आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी, बन सकती है नई संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget