एक्सप्लोरर

बड़ा स्कोर न कर पाने से हताश हूं: लोकेश राहुल


बड़ा स्कोर न कर पाने से हताश हूं: लोकेश राहुल

धर्मशाला: भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर न कर पाने से निराश हैं. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में चल रहे चौथे और अंतिम निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को राहुल ने 60 रनों की संयमभरी पारी खेली.


राहुल 108 के कुल योग पर पैट कमिंस की ऊंची उठती गेंद हुक करने के प्रयास में विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए.


दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद राहुल ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं है. हां, मैं थोड़ा निराश जरूर हूं कि अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सका."


आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 300 रनों के जवाब में भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 248 रन बना चुकी है, हालांकि अभी भी वे 52 रन पीछे हैं.


राहुल ने कहा, "सलामी बल्लेबाज के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जितना देर हो सके क्रीज पर रहूं और पहली पारी में टीम के लिए अधिक से अधिक रन बटोरूं, ताकि हमें दूसरी पारी न खेलनी पड़े."


उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह श्रृंखला खराब नहीं है. मैंने इसमें अच्छी शुरुआत हासिल की और बेहतर बल्लेबाजी की. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने हालांकि इसे कठिन बनाने में कोई कोर कसर नहीं रखा. उन्होंने हमें हर मैच में कठिन चुनौती दी है. मेरे खयाल से दूसरी पारी में एक और अच्छी पारी खेलने का समय है."


रविवार को भारतीय टीम दूसरे सत्र की समाप्ति तक दो विकेट पर 153 रन बनाकर मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन तीसरे सत्र में आस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लॉयन ने चार विकेट चटकाते हुए भारत के लिए मैच को संघर्षपूर्ण बना दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget